क्राइम

उज्जैन में एक घर से मिलीं 4 लाशें, दो मासूम बच्चों सहित मौत के आगोश में गया पूरा परिवार

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Sep 21, 2023, 10:02 PM IST

Ujjain Family Suicide: मध्य प्रदेश के उज्जैन जिले में उस वक्त हड़कंप मच गया, जब एक ही घर से चार यानी पूरे परिवार की लाशें मिलीं।

Image

प्रतीकात्मक फोटो

Ujjain MP Suicide News:उज्जैन से गुरूवार को एक बेहद सनसनीखेज घटना सामने आई यहां एक मकान में एक व्यक्ति फांसी पर लटकता मिला है वहीं उसकी पत्नी और दो बच्चों की लाश जमीन पर मिली है, घटना की जानकारी सामने आते ही हड़कंप मच गया और पुलिस मौके पर पहुंची।

पुलिस ने आशंका जताई है कि बच्चों को जहर देकर पति-पत्नी ने आत्महत्या की है वहीं पुलिस ने शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया पुलिस मामले की गहराई से जांच की बात कह रही है।

मृतक अपने परिवार के साथ किराये के मकान में रह रहा था

जानकारी के अनुसार मनोज राठौर नाम व्यक्ति मजदूरी करता था और अपने परिवार के साथ किराये के मकान में रह रहा था। गुरुवार को सुबह इसके घर के दरवाजे नहीं खुले, इसपर पड़ोसियों को आशंका हुई तो पुलिस को इसकी सूचना दी गई उनके आने के बाद दरवाजा खुलने पर भीतर का जो दृश्य था वह बड़ा ही भयावह था।

कोई सुसाइड नोट या संदिग्ध वस्तु नहीं मिली

कमरे में मनोज की लाश फांसी के फंदे पर लटकी हुई थी, वहीं नीचे उसकी पत्नी ममता, 8 साल के बेटे लक्की और 5 साल की बेटी कनक की लाश पड़ी हुई थीं, पुलिस ने घर की तलाशी भी ली है मगर कोई सुसाइड नोट या संदिग्ध वस्तु नहीं मिली है।

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article