क्राइम

मेरा बेटा अवैध संबंध का गवाह था-जिगर के टुकड़े की मिली लाश तो मां ने कर दिया खुलासा

  • Authored by: शिशुपाल कुमार
  • Updated Feb 24, 2023, 03:57 PM IST

Bihar Crime Newsबिहार के दरभंगा में एक किशोर की लाश मिलने के बाद से सनसनी फैल गई है। पुलिस ने लाश को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और जांच में जुट गई है। मृतक बच्चे की उम्र 14 साल है। उसकी हत्या के बाद से स्थानीय लोग सड़कों पर उतरे हुए हैं।

Image

बिहार के दरभंगा में 14 साल के किशोर की गला रेत कर हत्या (प्रतीकात्मक फोटो- Pixabay)

Bihar Crime News: बिहार के दरभंगा जिले में हुई एक बच्चे की हत्या ने लोगों को आक्रोशित कर दिया है। लोग न्याय की मांग को लेकर सड़कों पर उतरे हुए हैं। वहीं पुलिस जल्द से जल्द हत्यारों को पकड़ने का दावा कर रही है।

प्रेम संबंध में हत्या

हत्या के बाद मृतक बच्चे की मां ने एक बड़ा खुलासा किया है। मां का दावा है कि बच्चे ने गांंव की एक महिला को किसी गैर मर्द के साथ संबंध बनाते हुए देख लिया था। लाइव हिन्दुस्तान के अनुसार मां ने कहा कि उनका बेटा एक अवैध संबंध का गवाह था, इसी कारण से उसकी हत्या है, मां ने जिस महिला के बारे में दावा किया है वो फरार बताई जा रही है, पुलिस उसकी तलाश में जुटी है।

बेरहमी से हत्या

मिली जानकारी के अनुसार गुरुवार को 14 वर्षीय सचिन घर से लापता हो गया था, जब रात गहराई और सचिन का पता नहीं चला तो घरवालों ने तलाश शुरू कर दी, लेकिन सचिन का पता नहीं चला। एक दिन बाद यानि कि शुक्रवार को सुबह सचिन की लाश गांव के ही एक बगीचे में मिली। जिसके बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल गई।

लोग आक्रोशित

बच्चे की लाश मिलने के बाद स्थानीय लोग भड़ गए। वो आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए सड़कों पर उतर आए। वहीं जब पुलिस को लाश की सूचना मिली तो वो मौके पर पहुंची और लाश को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस का कहना है कि वो मामले की जांच में जुटी है और आरोपियों को जल्द गिरफ्तार कर लेगी।

शिशुपाल कुमार
शिशुपाल कुमारauthor

शिशुपाल कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क में कार्यरत एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें 13 वर्षों का अनुभव हासिल है। राजनीतिक, अंतरराष्ट्रीय और क्राइम रिपोर्टिंग में गहरी रुचि और मजबूत पकड़ के साथ वे समाचारों की बारीकियों को समझने और उन्हें प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं। शिशुपाल ने अपने करियर की शुरुआत एक इन्वेस्टिगेटिव जर्नलिस्ट के रूप में की, जहां उन्होंने प्रोडक्शन से लेकर ग्राउंड रिपोर्टिंग तक पत्रकारिता के कई महत्वपूर्ण पहलुओं में काम किया। फील्ड रिपोर्टिंग और डेस्क दोनों स्तरों पर उनकी दक्षता है। अब तक शिशुपाल कुमार 15,000 से अधिक खबरें प्रकाशित कर चुके हैं। वह ब्रेकिंग न्यूज, रियल-टाइम कवरेज, डेटा-आधारित विश्लेषण और एक्सप्लेनर लिखने में खास महारत रखते हैं। उनकी स्टोरीज तथ्यों की सटीकता और सहज भाषा की वजह से पाठकों पर मजबूत प्रभाव छोड़ती हैं।

और पढ़ें
End of Article