वाराणसी

Varanasi-Prayagraj Vande Metro: वाराणसी-प्रयागराज के बीच चलेगी वंदे मेट्रो, इंटर सिटी ट्रेनों की तरह चलने वाली इस ट्रेन से जुड़ी पूरी जानकारी यहां पढ़ें

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Feb 4, 2023, 01:56 PM IST

Varanasi-Prayagraj Metro: केंद्रीय बजट में वाराणसी को कई सौगातें मिली हैं। इनमें परिवहन से जुड़ी सबसे बड़ी सौगात वंदे मेट्रो की मिली है। वाराणसी कैंट स्टेशन से वंदे मेट्रो चलाई जाएगी। इसका परिचालन प्रयागराज तक किया जाएगा। इससे बेहद कम समय में इस रूट के यात्रियों का सफर पूरा हो सकेगा। यह बिल्कुल महानगरों की मेट्रो की तरह होगी और परिचालित की जाएगी। इससे लोगों को ट्रेनों की भीड़ एवं सड़कों के जाम से निजात मिलेगी।

Image

वाराणसी कैंट स्टेशन, जहां से चलेगी वंदे मेट्रो

Photo : Twitter
KEY HIGHLIGHTS
  • अगले वित्तीय वर्ष में चलाई जाएगी वंदे मेट्रो
  • वंदे मेट्रो में रहेंगे 8-10 कोच
  • 120-13 किलोमीटर प्रति घंटे की गति से चलेगी

Varanasi Vande Metro: अब लोग वाराणसी से प्रयागराज तक वंदे मेट्रो ट्रेन में सफर करेंगे। इंटर सिटी ट्रेनें की जगह वंदे मेट्रो ट्रेन चलाई जाएगी। वाराणसी कैंट स्टेशन से वंदे मेट्रो पंडित दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन, मिर्जापुर, प्रतापगढ़ एवं प्रयागराज के बीच चलेगी। इस परियोजना को बजट में जगह दी गई है। अगले वित्तीय वर्ष 2023-24 में इस रूट पर वंदे मेट्रो चलनी शुरू हो जाएगी। इसमें भी इंटर सिटी ट्रेनों की तरह 8-10 कोच होंगे। यह 120 से 130 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से दौड़ेगी।

इससे शहरों के बीच की दूरी बेहद कम समय में पूरी होगी। वंदे मेट्रो ट्रेन में ऑटोमेटिक दरवाजे खुले और बंद होंगे। हर कोच में एलईडी स्क्रीन लगी रहेगी। पूर्वोत्तर रेलवे वाराणसी मंडल के डीआरएम रामाश्रय पांडेय का कहना है कि यह ट्रेन 50 से 120 किलोमीटर से कम दूरी वाले दो शहरों के बीच चलाई जानी है।

हर दिन यात्रा करने वालों को होगा फायदा

हर दिन एवं दो शहरों के बीच सफर करने वाले लोगों को सबसे अधिक लाभ होगा। यह लोग अपने घर एवं कार्यालय सही समय पर पहुंच पाएंगे। मेट्रो ट्रेनों के चलने से लोग सड़क पर जाम की समस्या को नहीं झेलेंगे। वंदे मेट्रो पूरी तरह से अत्याधुनिक सुविधाओं से लैस रहेगी। इसमें वाई-फाई से लैस एसी, स्लीपर और अनारक्षित बोगी होगी। डीआरएम के मुताबिक वंदे मेट्रो प्रयागराज से वाराणसी, कानपुर से लखनऊ समेत अन्य कम दूरी वाले शहरों के लिए चलाई जा सकती है।

स्टेशनों पर जनसुविधा केंद्र खुलेंगे

उत्तर रेलवे के स्टेशनों पर जनसुविधा केंद्र खोले जाएंगे। यह केंद्र वाराणसी कैंट स्टेशन, वाराणसी सिटी स्टेशन, प्रयागराज स्टेशन, कानपुर, अलीगढ़, खुर्जा, फतेहपुर, प्रयागराज छिक्की, मिर्जापुर, इटावा, टूंडला, विंध्याचल, फिरोजाबाद रहेंगे। जनसुविधा केंद्र 24 घंटे काम करेगा।

सैटेलाइट स्टेशन बनेगा वाराणसी सिटी स्टेशन

वाराणसी सिटी स्टेशन को सैटेलाइट स्टेशन बनाया जाएगा। इसके लिए बजट में 9.98 करोड़ रुपए मंजूर हुए हैं। स्टेशन परिसर के अंदर एवं बाहर स्लाइडिंग बूम बेट लगाया जाना है। वाराणसी से प्रयागराज लाइन का दोहरीकरण भी किया जाएगा, जिस पर 150 करोड़ रुपए मंजूर हुए हैं। मंडल के 19 समपार फाटकों को बंद किया जाएगा। इन फाटकों पर चौकीदारों की तैनाती की जाएगी। मार्च अंत तक यार्ड की रिमॉडलिंग की जाएगी।
टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article