टीवी मसाला

गूगल पर सबसे ज्यादा सर्च की जाने वाली भारतीय बनकर भी खुश नहीं हैं हिना खान, बोलीं- ये कोई उपलब्धि नहीं है...

Hina Khan Become Most Searched Indian Personality 2024: टीवी की मशहूर एक्ट्रेस हिना खान ने अपने अंदाज से लोगों का दिल जीतने में कोई कसर नहीं छोड़ी है। हिना खान गूगल पर सबसे ज्यादा सर्च की जाने वाली भारतीय बनी हैं। लेकिन इन सबके बाद भी एक्ट्रेस जरा भी खुश नहीं हैं।

Image

हिना खान ने गूगल पर सबसे ज्यादा सर्च की जाने वाली पर्सनालिटी पर तोड़ी चुप्पी

Hina Khan Become Most Searched Indian Personality 2024: टीवी सीरियल 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' की अक्षरा बनकर लोगों का दिल जीतने वाली हिना खान ब्रेस्ट कैंसर से जूझ रही हैं। हालांकि हिना खान ने ब्रेस्ट कैंसर को मात देने में कोई कसर नहीं छोड़ी है। वो इस बीमारी के साथ लड़ाई करने से जरा भी पीछे नहीं हटीं। उनके जज्बे को देख लोग उनकी तारीफ करते नहीं थकते। यहां तक कि उनकी फैन फॉलोइंग भी दोगुनी हो चुकी है। हिना खान गूगल पर सबसे ज्यादा सर्च की जाने वाली भारतीय बनी हैं। लेकिन हैरत की बात तो यह है कि इस बात से हिना खान (Hina Khan) जरा भी खुश नहीं हैं। हिना खान ने इंस्टाग्राम पर स्टोरी पोस्ट कर जाहिर किया है कि ये उनके लिए कोई उपलब्धि नहीं है।

हिना खान (Hina Khan) टॉप 10 मोस्ट सर्च्ड भारतीय पर्सनालिटी बनीं, जिसपर फैंस उन्हें बधाइयां देते नहीं थक रहे हैं। लेकिन हिना खान ने इस बात पर जरा भी खुशी नहीं जाहिर की। उन्होंने अपने दिल का गुबार इंस्टाग्राम स्टोरी पर निकाला। हिना खान ने इंस्टाग्राम स्टोरी पर लिखा, "मैं देख रही हूं कि बहुत से लोग स्टोरीज लगा रहे हैं और बधाइयां दे रहे हैं। लेकिन ईमानदारी से बताऊं तो ये न तो मेरे लिए कोई उपलब्धि है और न हीकोई गर्व करने वाली बात है। मैं दुआ करती हूं कि किसी को भी उसकी बीमारी और स्वास्थ्य की वजह से सर्च न किया जाए।"

गूगल पर सबसे ज्यादा सर्च की जाने वाली पर्सनालिटी बनकर भी खुश नहीं हैं हिना

गूगल पर सबसे ज्यादा सर्च की जाने वाली पर्सनालिटी बनकर भी खुश नहीं हैं हिना

हिना खान (Hina Khan) यहीं नहीं रुकीं। 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' एक्ट्रेस ने इस सिलसिले में आगे लिखा, "इस मुश्किल घड़ी में मुझे प्यार देने वाले और मेरा सम्मान करने वालों की मैंने हमेशा ही सराहना की है। लेकिन मुझे मेरे काम की वजह से और उपलब्धियों की वजह से गूगल किया जाए तो ये ज्यादा बेहतर होगा, जिस तरह बीमारी से पहले किया जाता था।"

ashna malik
आशना मलिकauthor

आशना मलिक पिछले छह वर्षों से एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में सक्रिय हैं। उन्होंने बॉलीवुड और टीवी सितारों के कई इंटरव्यू किए हैं और इस क्षेत्र में अपनी पकड़ बनाई है। आशना को कॉपी राइटिंग, फीचर लेखन और वीडियो कंटेंट निर्माण का अनुभव है, जिससे वे बहुआयामी और आकर्षक स्टोरीज तैयार करती हैं। 7,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुकीं आशना की खासियत है ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट खबरों को सटीक, स्पष्ट और रोचक अंदाज में प्रस्तुत करना। आशना की स्टोरीटेलिंग में नवीनतम ट्रेंड्स की समझ, विषय की गहराई और दर्शकों से जुड़ने की क्षमता साफ झलकती है।

और पढ़ें
End of Article