Rajasthan Weather Today: पहाड़ी इलाकों में बर्फबारी के कारण राजस्थान समेत उत्तर भारत के कई राज्यों में ठंड का असर देखे को मिल रहा है। उत्तर भारत में कोल्ड वेव का अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विभाग ने राजस्थान के करीब 11 जिलों में शीतलहर चलने का येलो अलर्ट जारी किया है। बताया जा रहा है कि आने वाले दिनों में भी राजस्थान में कोल्ड वेव की स्थिति बनी रहेगी। राजस्थान के कुछ जिलों में तापमान जमाव बिंदु से नीचे दर्ज किया जा रहा है। मौसम विभाग ने बताया की राजस्थान में लोगों को सर्दियों से जल्द राहत मिलने के आसार कम है। आने वाले दिनों में प्रदेश में भीषण ठंड का कहर देखने को मिल सकता है।
राजस्थान में कोल्ड वेव का अलर्ट
मौसम विभाग ने राजस्थान के कई जिलों में कोल्ड वेव का अलर्ट जारी किया है। इन जिलों में गंगानगर, हनुमानगढ़, चूरू, झुंझुनू, सीकर, नागौर, अजमेर, अलवर, करौली, कोटा और सिरोही शामिल हैं। मौसम विभाग ने बताया कि इन जिलों का तापमान 3 से 4 डिग्री के बीच दर्ज किया जा रहा है। यहां तेज हवाएं चलने से आने वाले दिनों में तापमान के और गिरने की संभावना है।
राजस्थान में सर्दी से राहत के आसार कम
राजस्थान के कई जिलों में तापमान माइनस में दर्ज किया जा रहा है। जिलों में शीतलहर का अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विभाग के अनुसार, आने वाले दिनों में तापमान और गिर सकता है। आईएमडी की मानें तो दिसंबर के तीसरे और चौथे सप्ताह में कई शहरों में 2 से 3 डिग्री तक तापमान गिर सकता है। विभाग द्वारा आगामी दिनों में भीषण सर्दियों का प्रकोप देखने को मिलेगा। मानसून में हुई रिकॉर्ड तोड़ बारिश के बाद से मौसम वैज्ञानिकों ने भीषण ठंड पड़ने की आशंका जताई थी।
कहां कितना रहा तापमान
मौसम केंद्र, जयपुर की रिपोर्ट के अनुसार, पिछले 24 घंटे में फतेहपुर का न्यूनतम तापमान 0.1 डिग्री, सीकर 1 डिग्री, करौली और चूरू 2.2 डिग्री, पिलानी 2.6 डिग्री, माउंट आबू 2.8 डिग्री, अलवर 3 डिग्री, सिरोही 3.7 डिग्री, धौलपुर 5.1 डिग्री और भीलवाड़ा में 5.9 डिग्री दर्ज किया गया है।
