Bigg Boss 18 Promo: टीवी दुनिया का सबसे चर्चित शो में से एक बिग बॉस 18 दिन पर दिन मजेदार होता जा रहा है। घर में कंटेस्टेंट के बीच महाभारत देख फैंस को एंटरटेनमेंट का डबल डोज मिल रहा है। टीआरपी लिस्ट में बने रहने के लिए मेकर्स ने भी कमर कस ली है। हर दिन घर में नया कलेश दिखाकर मेकर्स सुर्खियों बटोर रहे हैं। इस बीच सोशल मीडिया पर मेकर्स ने शो से जुड़ा एक मजेदार प्रोमो शेयर किया है, जिसमें राशन टास्क की झलक देखने को मिली। टास्क के दौरान चुम दरांग और अविनाश मिश्रा ने अपने दिल का हाल बयां किया है।
बिग बॉस 18 (Bigg Boss 18) के लेटेस्ट प्रोमो में देखने को मिला कि घर में राशन टास्क होगा जिसमें घरवाले जीतने सवालों का सच जवाब देंगे उतना ही उन्हे राशन मिलेगा। ऐसे में चुम दरांग (Chum Darang) से बिग बॉस सवाल करते हैं कि चुम लव्स करणवीर मेहरा लेकिन बाहर क्या दिखेगा इस दर से चुम अपनी फीलिंग्स को दबाए बैठी हैं। ऐसे में ज्यादतर घरवाले इस सवाल का जवाब हां बोलते हैं। हर कोई चुम और करणवीर को मजाक में छेड़ना शुरू कर देते हैं। वहीं दूसरी तरफ बिग बॉस विवियन डीसेना से कहते हैं कि शो में विवियन कि रीढ़ की हड्डी दिखाई नहीं दे रही।
विवादों से लबालब भरे शो बिग बॉस 18 में आगे अविनाश मिश्रा (Avinash Mishra) से बिग बॉस सवाल करते हुए पूछते हैं कि अविनाश अपने इमोशन्स को छुपाते हैं। यह सवाल सुन ईशा अविनाश से कहती हैं कि 'अगर कुछ है तो तू खुलकर बोल।' ऐसे में अविनाश बताते हैं कि उनके मन में ईशा के लिए सॉफ्ट कॉर्नर है लेकिन थोड़ा ज्यादा। बस फिर यह सुना ईशा सिंह शर्मा ने लगती हैं। बता दें इस हफ्ते घर से एलिमिनेट होने के लिए दिग्विजय राठी, चाहत पांडे, तजिंदर बग्गा, विवियन डीसेना और एडीन रोज का नाम शामिल है।
