राँची

Ranchi Crime News: रांची में महिला से हैवानियत, डायन बताकर उतार दिया मौत के घाट, आरोपी गिरफ्तार

  • Agency by: Agency
  • Updated Sep 27, 2022, 10:48 PM IST

Ranchi Police: रांची में एक बार फिर महिला को डायन बताकर हत्या करने का मामला सामने आया है। भतीजे ने अपनी चाची को ही डायन बताकर मार डाला है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। वहीं इस घटना के बाद से पूरे इलाके में दहशत फैली हुई है।

Image

रांची में महिला से हैवानियत।

KEY HIGHLIGHTS
रांची के तमाड़ क्षेत्र की है खौफनाक घटना
भतीजे ने ही चाची को धारदार हथियार से काट डाला
पहले भी हो चुकी है महिलाओं को डायन बताकर हत्या

Ranchi News: झारखंड में महिलाओं को डायन बता कर हत्या और प्रताड़ना की घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही हैं। मंगलवार को राजधानी रांची के तमाड़ क्षेत्र के बारेडीह गांव में 55 वर्षीय एक महिला को डायन बताकर उसकी हत्या कर दी गई। उसके अपने ही भतीजे ने धारदार हथियार से उसे काट डाला है। आरोपी जय स्वांसी को पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी से पूछताछ की जा रही है।

बता दें कि इससे पहले बीते 4 सितंबर को रांची जिले के ही सोनाहातू में ग्रामीणों ने 3 महिलाओं को डायन करार देते हुए पीट-पीटकर हत्या कर डाली थी। इसी तरह 24 सितंबर को दुमका जिले में 3 महिलाओं सहित 4 लोगों को डायन होने के संदेह में बुरी तरह पीटा गया था। चारों को मल-मूत्र पीने को विवश किया गया था।

ऐसे दिया वारदात को अंजाम

मिली जानकारी के अनुसार तमाड़ थाना क्षेत्र अंतर्गत बारेडीह गांव में हुई इस वारदात के बारे में बताया गया कि पूरन स्वांसी की 55 साल की पत्नी सरला देवी सुबह अपने खेत में गोबर फेंकने के लिए गई हुई थी। वहां पर पहले से घात लगाए बैठे उसके भतीजे जय स्वांसी ने धारदार हथियार से उसके ऊपर हमला बोल दिया। मौके पर ही महिला की मौत हो गई। महिला के पति पूरन स्वांसी उसे बचाने के लिए आगे आए तो भतीजे ने उस पर भी हमला बोल दिया। पूरन ने खुद को बचाते हुए शोर मचाना शुरू किया। इसके बाद भतीजा भाग खड़ा हुआ। वारदात की सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने आरोपी भतीजे को गिरफ्तार कर थाने ले आई है।

पुलिस मान रही आपसी विवाद

जानकारी के लिए बता दें कि पुलिस का कहना है कि हत्या की वजह डायन या अंधविश्वास हो सकता है। वहीं पुलिस ने इस मामले को आपसी विवाद में हत्या होने की शंका भी जाहिर की है। बुंडू डीएसपी अजय कुमार ने बताया है कि पुलिस की जांच में ये बात भी सामने आई है कि दोनों परिवारों के बीच पहले भी कई बार लड़ाई झगड़ा हुआ है। बता दें कि इसी तरह दुमका में बीते शनिवार को 3 महिलाओं सहित 4 लोगों को मल-मूत्र पिलाने के प्रकरण में सभी 6 आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। सभी को पुलिस ने जेल भेज दिया है।

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!

संबंधित खबरें

Gujarat News: गांव तक नहीं पहुंची एंबुलेंस तो ग्रामीण बने सहारा, झोली में प्रसूता को उठाकर तेज बहाव वाली नदी पार कर पहुंचाया अस्पताल

Gujarat News: गांव तक नहीं पहुंची एंबुलेंस तो ग्रामीण बने सहारा, झोली में प्रसूता को उठाकर तेज बहाव वाली नदी पार कर पहुंचाया अस्पताल

Chhatarpur News: न्याय की उम्मीद लेकर थाने पहुंचा शख्स, नहीं हुई कार्रवाई तो खाया जहर; परिवार ने पुलिस पर लगाया अनदेखी का आरोप

Chhatarpur News: न्याय की उम्मीद लेकर थाने पहुंचा शख्स, नहीं हुई कार्रवाई तो खाया जहर; परिवार ने पुलिस पर लगाया अनदेखी का आरोप

अब झारखंड में JPSC-JSSC अभ्यर्थियों के हक में प्रदर्शन करेंगे अभिजीत दिपके? CJP ने छात्रों की मांगों का किया खुलकर समर्थन

अब झारखंड में JPSC-JSSC अभ्यर्थियों के हक में प्रदर्शन करेंगे अभिजीत दिपके? CJP ने छात्रों की मांगों का किया खुलकर समर्थन

डेहरी नगर परिषद अधिकारी हत्याकांड पर गरमाई बिहार की सियासत, तेजस्वी यादव ने सरकार से पूछा- और कितने अधिकारियों की लेंगे जान?

डेहरी नगर परिषद अधिकारी हत्याकांड पर गरमाई बिहार की सियासत, तेजस्वी यादव ने सरकार से पूछा- और कितने अधिकारियों की लेंगे जान?

लुधियाना को मिले दो नए 'स्कूल ऑफ एमिनेंस', मुख्यमंत्री भगवंत मान बोले- पंजाब शिक्षा के क्षेत्र में देश में नंबर-1

लुधियाना को मिले दो नए 'स्कूल ऑफ एमिनेंस', मुख्यमंत्री भगवंत मान बोले- पंजाब शिक्षा के क्षेत्र में देश में नंबर-1