Prayagraj Murder Case: संगम नगरी प्रयागराज में एक डॉक्टर के फ्लैट में एक महिला की न्यूड डेड बॉडी मिलने की सनसनीखेज घटना सामने आई है। घटना शहर के रामबाग चौराहे इलाके की है। जहां पर एक बिल्डिंग के दूसरे माले पर स्थित डॉ. दीपेंदु मिश्र के फ्लैट में एक महिला की डेड बॉडी मिली है।
पुलिस के मुताबिक, महिला की लाश फूली हुई थी और बदन पर कपड़े नहीं थे। अब सबसे बड़ा सवाल ये है कि, महिला की मौत हुई है या मर्डर इसका जवाब पुलिस तलाशने में जुटी है। बहरहाल महिला के शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया गया है। पीएम रिपोर्ट आने के बाद ही पुलिस मामले में कुछ कह पाएगी। पुलिस के मुताबिक, फ्लैट से बदबू आने लगी तो आसपास के पड़ोसियों ने इसकी सूचना डॉक्टर को दी।
