पटना

तेजप्रताप यादव ने BJP को लेकर कर दी बड़ी भविष्यवाणी, बोले- मुझसे बड़ा बाबा कोई नहीं

  • Authored by: रामानुज सिंह
  • Updated Aug 4, 2023, 07:02 PM IST

बिहार सरकार के वन एवं पर्यावरण मंत्री और लालू प्रसाद यादव तथा राबडी देवी के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव (Tej Pratap Yadav) ने बीजेपी को लेकर बड़ी भविष्यवाणी कर दी। उन्होंने कहा कि मैं पूजा करता हूं, मुझसे बड़ा बाबा कोई नहीं है। 2024 और 2025 में बीजेपी का सूपड़ा साफ हो जाएगा।

Image

बीजेपी पर तेजप्रताप यादव ने की भविष्यवाणी

बिहार सरकार के वन एवं पर्यावरण मंत्री और आरजेडी तेजप्रताप यादव (Tej Pratap Yadav) ने बीजेपी को लेकर भविष्यवाणी कर दी। उन्होंने कहा कि हमसे बड़ा बाबा कोई नहीं है। मैं भविष्यवाणी कर रहा हूं कि लोकसभा चुनाव 2024 और बिहार विधानसभा चुनाव 2025 में बीजेपी सूपड़ा साफ हो जाएगा। साथ ही उन्होंने कहा कि मैं पूजा करता हूं मैंने भविष्यवाणी कर दिया है वह होकर रहेगा। तेज प्रताप यादव हसनपुर विधानसभा से विधयाक है। इससे पहले वे महुआ विधानसभा से चुनाव जीते हैं। ये बिहार से पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव (Lalu Yadav) और राबड़ी देवी (Rabri Devi) के बड़े बेटे हैं।

विपक्षी दलों के पटना और बैंगलुरू में हुई बैठक के बाद से तेजप्रताप यादव काफी उत्साहित हैं। उन्हें पूरी उम्मीद है कि 2024 के लोकसभा चुनाव में इंडिया गठबंधन बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए सत्ता से बेदखल कर देगा और 2025 के बिहार विधानसभा चुनाव में महागठबंधन बीजेपी को बुरी तरह हराएगा।

पटना हाईकोर्ट ने बिहार में जाति आधारित गणना के नीतीश सरकार के फैसले को चुनौती देने वाली सभी याचिकाएं खारिज कर दी। और कहा कि यह पूरी तरह से वैध है और राज्य सरकार के पास इसे कराने का अधिकार है। इस फैसले से तेज प्रताप यादव को उम्मीद है इस असर चुनाव पर भी पड़ेगा। नतीजे महागठबंधन और इंडिया के पक्ष में जाएगा।

आरजेडी सुप्रीमो लालू यादव ने हाईकोर्ट के फैसले के बाद कहा था कि बिहार सरकार के जाति आधारित गणना के निर्णय को पटना हाईकोर्ट द्वारा सही ठहराए जाना, गरीबों के हित में है और इससे समाज के सभी वर्गों को लाभ होगा। उन्होंने कहा था कि यह सिर्फ एक फैसला नहीं है बल्कि गरीबों के पक्ष में निर्णय है। इससे गरीबों के रास्ते अब खुलेंगे। उनका सर्वे होने के बाद उनकी स्थिति का पता लगेगा कि उनकी आर्थिक स्थिति क्या है और उस आधार पर सरकार उनके लिए योजना बनाएगी और विकास के रास्ते खुलेंगे।

रामानुज सिंह
रामानुज सिंहauthor

रामानुज सिंह पत्रकारिता में दो दशकों का व्यापक और समृद्ध अनुभव रखते हैं। उन्होंने टीवी और डिजिटल—दोनों ही प्लेटफॉर्म्स पर काम करते हुए बिजनेस, पर्सनल फाइनेंस, शेयर बाजार, इनकम टैक्स, बैंकिंग, बुलियन और कमोडिटी मार्केट जैसे विषयों पर गहरी विशेषज्ञता विकसित की है। जर्नलिज्म में एमए की डिग्री और वर्षों के अनुभव से विकसित विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ, रामानुज जटिल वित्तीय विषयों को सरल, विश्वसनीय और प्रभावी तरीके से पाठकों तक पहुंचाने के लिए जाने जाते हैं। अब तक वे 22,000 से अधिक स्टोरीज लिख चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article