पटना

छपरा में हेडमास्टर की गोली मारकर हत्या, घर के पास घात लगाए बैठे थे अपराधी; ड्राइवर को भी मारी गोली

छपरा में अज्ञात अपराधियों ने मिडिल स्कूल के हेडमास्टर की गोली मार हत्या कर दी। इस दौरान उनका ड्राइवर भी गोली लगने से गंभीर रूप से घायल हो गया। यह वारदात हेडमास्टर के घर के कुछ दूरी पर हुई। चार बाइकसवार अपराधियों ने इस घटना को अंजाम दिया।

Image

हेडमास्टर की गोली मारकर हत्या

Chapra Murder: छपरा के दरियापुर थाना क्षेत्र के बिसाही गांव में एक टीचर की हत्या हो गई। अपराधियों ने शिक्षक को घर के पास ही गोली मारकर मौत के घाट उतार दिया। अपराधी पहले से ही घात लगाए बैठे थे और मौका पाते ही शिक्षक पर अंधाधुंध फायरिंग शुरू कर दी। इस घटना में उनका ड्राइवर कमलेश भी गोली लगने से घायल हो गया। उसे गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं शव को पुलिस ने पोस्टमॉर्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया है।

स्कूल के प्रधानाध्यापक के पद पर थे मृतक

मृतक की पहचान 36 वर्षीय संतोष राय छोटकी पुत्र स्वर्गीय विक्रमा राय के तौर पर हुई है। वह साल 2003 से प्राइमरी स्कूल बिसाही में कार्यरत है।बाद में इस स्कूल को मध्य विद्यालय में अपग्रेड कर दिया गया और संतोष राय इसके वर्तमान प्रधानाध्यापक थे। जानकारी के अनुसार वे मस्तिचक चौक से घर लौट रहे थे। तभी उनके घर से कुछ ही दूरी पर दो बाइक सवार चार अपराधियों ने उन पर अंधाधुंध फायरिंग कर दी। जिससे संतोष राय के सिर और छाती में गोली लगी। जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। उनका ड्राइवर कमलेश गंभीर रूप से घायल हो गए। उसे प्राथमिक उपचार के बाद पीएमसीएच पटना रेफर किया गया है।

परसा विधायक ने की घटना की निंदा

इस घटना की सूचना परसा विधायक छोटेलाल राय सदर अस्पताल पहुंचे। उन्होंने इस घटना की कड़ी निंदा की। उन्होंने राज्य सरकार पर कानून-व्यवस्था को लेकर सवाल भी उठाते हुए कहा कि कोई सुरक्षित नहींहै ना सड़क पर ना घर में। ग्रामीणों के अनुसार, संतोष राय शिक्षक होने के साथ-साथ व्यवसायिक रूप से भी सक्रिय थे। वे ईंट भट्ठा के साथ ही अमन धर्मकांटा के भी संचाल थे। खबर लिखे जाने तक इस मामला की प्राथमिकी दर्ज नहीं हुई थी।

Pooja Kumari
पूजा कुमारीauthor

पूजा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की सिटी डेस्क पर कार्यरत हैं। जर्नलिज़्म में पीजी डिप्लोमा कर चुकी पूजा को टीवी मीडिया में भी काम करने का अनुभव है। शहरी मुद्दों की गहरी समझ के कारण पूजा लोकल न्यूज, मेट्रो व रेल अपडेट्स, रोड और इंफ्रास्ट्रक्चर, लोकल डेवलपमेंट, मौसम, क्राइम, स्थानीय राजनीति और सामाजिक मुद्दों पर मजबूत पकड़ रखती हैं। शहरों की नब्ज पहचानने और स्थानीय संवेदनशीलताओं को खबरों में प्रभावी ढंग से पिरोने की क्षमता उनकी राइटिंग स्किल को विशेष बनाती है। पूजा अब तक 3,000 से अधिक न्यूज रिपोर्ट्स लिख चुकी हैं, जिनमें कई महत्वपूर्ण लोकल अपडेट्स, विश्लेषणात्मक स्टोरीज और रिपोर्ताज शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article