बॉलीवुड

Badshah और Isha Rikhi ने लिया तलाक, शादी के 5 महीने बाद हुए अलग

Badshah-Isha Rikhi Announce Separation: मशहूर रैपर और सिंगर बादशाह और पंजाबी एक्ट्रेस ईशा रिखी ने शादी के 5 महीनों बाद ही एक-दूसरे से तलाक लेने का निर्णय ले लिया है।

Image

शादी के 5 महीने बाद अलग हुए बादशाह और ईशा रिखी

Badshah-Isha Rikhi Announce Separation: बॉलीवुड इंडस्ट्री के मशहूर रैपर और सिंगर बादशाह (Badshah) की पर्सनल लाइफ काफी समय से सुर्खियों में थी। अब उन्हें लेकर एक बड़ी खबर सामने आई है, जिसने फैन्स को हैरान कर दिया है। बादशाह और पंजाबी एक्ट्रेस ईशा रिखी ने अपनी शादी को खत्म करने का फैसला किया है। दोनों ने आपसी सहमति से अलग होने का निर्णय। बादशाह और ईशा रिखी शादी के करीब पांच महीने बाद ही अलग हो गए हैं। इशा ने सोशल मीडिया के माध्यम से बादशाह से तलाक लेने की पुष्टि भी की है। (टाइम्स नाउ नवभारत पर इसे भी पढ़ें: Daayra Trailer Out Now: करीना कपूर और पृथ्वीराज सुकुमारन के बीच छिड़ेगी न्याय की जंग, देखें शानदार ट्रेलर)

बादशाह और ईशा रिखी ने की अलग होने की पुष्टि

बादशाह और ईशा रिखी ने अपनी शादी को खत्म करने की जानकारी आधिकारिक सोशल मीडिया के माध्यम से दी है। 31 अगस्त को ईशा ने सोशल मीडिया पर एक स्टेटमेंट शेयर कर बताया कि दोनों ने आपसी सहमति और सम्मान के साथ अलग-अलग रास्तों पर आगे बढ़ने का फैसला किया है। ईशा ने अपने बयान में लिखा, 'मैं और बादशाह आपसी सहमति से अलग होकर अपने-अपने रास्तों पर आगे बढ़ने का फैसला कर चुके हैं। यह फैसला आपसी सम्मान के साथ लिया गया है। हम सभी लोगों से हमारी निजता का सम्मान करने का अनुरोध करते हैं। हम ईमानदारी से यह कहना चाहते हैं कि हमारे रिश्ते को लेकर कोई अटकलें या धारणाएं न बनाई जाएं।' (टाइम्स नाउ नवभारत पर इसे भी पढ़ें: 'Lock Upp 2' के बाद 'Bigg Boss 20' में एंट्री लेंगी आकांक्षा चमोला? एक्ट्रेस ने किया बड़ा खुलासा)

Badshah and Isha Rikhi divorce

Badshah and Isha Rikhi divorce

तलाक की वजह नहीं आई सामने

बादशाह और ईशा रिखी ने अभी तक एक-दूसरे से तलाक लेने की वजह का खुलासा नहीं किया है। साथ ही उन्होंने लोगों से इस मामले में किसी तरह की अटकलें लगाने से बचने की अपील की है। जुलाई में ईशा ने एक सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए बादशाह से अलग होने के संकेत दिए थे लेकिन पुष्टि नहीं की थी। बादशाह और ईशा रिखी की शादी इसी साल मार्च में हुई थी। इस शादी में केवल परिवार के सदस्यों और करीबी दोस्तों ने हिस्सा लिया था।

Lalit Kumar
ललित कुमार author

ललित कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम में बतौर राइटर जुड़े हैं। पत्रकारिता में डिप्लोमा करने के बाद ललित ने एंटरटेनमेंट बीट में अपना करियर शुरू किया और बॉलीवुड, टीवी, वेब सीरीज और सेलेब्रिटी लाइफ से जुड़ी खबरों की गहरी समझ विकसित की। मीडिया में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले ललित एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री के ट्रेंड्स, ब्रेकिंग अपडेट्स, फिल्म/वेब सीरीज कवरेज को यूजर-फ्रेंडली अंदाज में पेश करने में माहिर हैं और अबतक 13,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article