बिजनेस

चांदी का भाव आज का 1 सितंबर 2026: रेट में 5000 रुपये गिरावट, जानें अपने शहर में कीमत

Silver Price Today in India (चांदी का भाव आज का, Chandi ka bhav aaj ka) 1 September 2026: दिल्ली-एनसीआर, मुंबई समेत आपके शहरों में चांदी के ताजा दाम क्या हैं, खरीदने से पहले यहां लेटेस्ट रेट देखें।

Image

चांदी का ताजा भाव जानिए

Silver Price Today in India (चांदी का भाव आज का, Chandi ka bhav aaj ka) 1 September 2026 : पश्चिम एशिया में चल रहे संकट के बीच चांदी की कीमतों (silver rate today) में लगातार उतार-चढ़ाव जारी है। दिल्ली के सर्राफा बाजार में चांदी की कीमतों में 5,000 रुपये की गिरावट आई और यह 2,40,500 रुपये प्रति किलोग्राम (सभी टैक्स सहित) रह गई। उधर मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर चांदी का वायदा भाव रात तक 1.69% लुढ़क कर यानी 3941 रुपये गिरावट के साथ 2,29,900 रुपये प्रति किलो हो गया। जबकि पिछले कारोबारी सत्र में चांदी 2,33,841 रुपये प्रति किलो पर बंद हुई थी। बुलियन्स के मुताबिक चांदी की कीमत 2,35,060 रुपये किलो हो गई। अंतरराष्ट्रीय बाजार में 64.90 डॉलर प्रति औंस हो गई। जबकि गुडरिटर्न्स के मुताबिक चांदी 5000 रुपये घटकर 2,50,000 रुपये प्रति किलो हो गई। आगे जानिए देश के अलग-अलग शहरों में चांदी के ताजा रेट क्या हैं। टाइम्स नाउ नवभारत पर ये भी पढ़ें:-सोने का आज का ताजा भाव, 1 सितंबर 2026

बुलियन्स के मुताबिक चांदी का भाव

चांदी की शुद्धता1 किलो भाव
999 फाइन चांदी₹235060
925 स्टर्लिंग चांदी₹217431
900 कॉइन चांदी₹211554
800 जर्मन चांदी₹188048

भारत के शहरों में चांदी के ताजा भाव (प्रति किलो)

शहर1 किलो चांदी का भाव
दिल्ली₹250000
मुंबई₹250000
कोलकाता₹250000
चेन्नई₹259900
पटना₹250000
लखनऊ₹250000
मेरठ₹250000
अयोध्या₹250000
कानपुर₹250000
गाजियाबाद₹250000
नोएडा₹250000
गुरुग्राम₹250000
चंडीगढ़₹250000
जयपुर₹250000
लुधियाना₹250000
गुवाहाटी₹250000
इंदौर₹250000
अहमदाबाद₹250000
वडोदरा₹250000
सूरत₹250000
नागपुर₹250000
पुणे₹250000
नासिक₹250000
बैंगलोर₹250000
भुवनेश्वर₹259900
रायपुर₹250000
हैदराबाद₹259900

पिछले दिन क्या रहा चांदी का भाव

कारोबारियों के अनुसार दिल्ली के सर्राफा बाजार में चांदी की कीमत 2,45,500 रुपये प्रति किलोग्राम (सभी टैक्स समेत) पर स्थिर रही। वैश्विक स्तर पर चांदी में करीब एक प्रतिशत की बढ़त हुई और यह 66.97 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गई।

पिछले दिन क्या रहा चांदी का वायदा भाव

कमजोर हाजिर मांग के बीच कारोबारियों द्वारा अपने सौदों का आकार घटाने से सोमवार को वायदा कारोबार में चांदी की कीमत 1,955 रुपये की गिरावट के साथ 2,40,489 रुपये प्रति किग्रा रह गया। मल्टी कमोडिटी एक्स्चेंज में चांदी के दिसंबर महीने में डिलीवरी वाले कॉन्ट्रैक्ट की कीमत 1,955 रुपये यानी 0.81 प्रतिशत की गिरावट के साथ 2,40,489 रुपये प्रति किलोग्राम रह गया। वैश्विक स्तर पर न्यूयॉर्क में चांदी की कीमत 1.04 प्रतिशत की हानि के साथ 68.22 डॉलर प्रति औंस रह गई।

बाजार एक्सपर्ट्स ने कहा कि कारोबारियों की बिकवाली से मुख्यत: चांदी वायदा कीमतां में गिरावट आई।

Ramanuj Singh
रामानुज सिंहauthor

रामानुज सिंह पत्रकारिता में दो दशकों का व्यापक और समृद्ध अनुभव रखते हैं। उन्होंने टीवी और डिजिटल—दोनों ही प्लेटफॉर्म्स पर काम करते हुए बिजनेस, पर्सनल फाइनेंस, शेयर बाजार, इनकम टैक्स, बैंकिंग, बुलियन और कमोडिटी मार्केट जैसे विषयों पर गहरी विशेषज्ञता विकसित की है। जर्नलिज्म में एमए की डिग्री और वर्षों के अनुभव से विकसित विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ, रामानुज जटिल वित्तीय विषयों को सरल, विश्वसनीय और प्रभावी तरीके से पाठकों तक पहुंचाने के लिए जाने जाते हैं। अब तक वे 22,000 से अधिक स्टोरीज लिख चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article