एजुकेशन

AIBE XXII 2026: बार काउंसिल ऑफ इंडिया ने जारी की परीक्षा केंद्रों की लिस्ट, 68 शहरों में होंगे एग्जाम

बार काउंसिल ऑफ इंडिया ने ऑल इंडिया बार एग्जामिनेशन यानी AIBE XXII 2026 के लिए परीक्षा केंद्रों की लिस्ट जारी कर दी है। परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवारों को आवेदन करते समय अपनी पसंद का एग्जाम शहर चुनना होगा।

Image

बार काउंसिल ऑफ इंडिया ने जारी की परीक्षा केंद्रों की लिस्ट

AIBE XXII Exam Centre List 2026: बार काउंसिल ऑफ इंडिया (BCI) ने ऑल इंडिया बार एग्जामिनेशन यानी AIBE XXII 2026 के लिए परीक्षा केंद्रों की लिस्ट जारी कर दी है। परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवारों को आवेदन करते समय अपनी पसंद का एग्जाम शहर चुनना होगा। इस बार परीक्षा देश के 68 शहरों में आयोजित की जाएगी। उम्मीदवार अपने लिए सुविधाजनक शहर को परीक्षा केंद्र के तौर पर चुन सकते हैं। AIBE 22 के आवेदन के दौरान उम्मीदवारों को तीन अलग-अलग शहर चुनने का विकल्प मिलेगा। इन तीनों शहरों को अपनी पसंद के क्रम में रखना होगा। परीक्षा शहर की पसंद उम्मीदवार पोर्टल allindiabarexamination.com पर आवेदन करते समय दर्ज कर सकते हैं।

AIBE XXII 2026 के लिए एग्जाम सिटी कैसे चुनें?

सबसे पहले उम्मीदवार AIBE की आधिकारिक वेबसाइट allindiabarexamination.com पर जाएं। इसके बाद AIBE रजिस्ट्रेशन लिंक पर क्लिक करें। नए उम्मीदवारों को पहले अपना अकाउंट बनाना होगा, जबकि पहले से रजिस्ट्रेशन कर चुके उम्मीदवार अपने लॉगिन विवरण से पोर्टल में प्रवेश कर सकते हैं।

लॉगिन करने के बाद मांगी गई व्यक्तिगत और शैक्षणिक जानकारी भरें। आवेदन फॉर्म में एग्जाम सेंटर प्रेफरेंस वाला सेक्शन दिखाई देगा। यहां उपलब्ध 68 शहरों में से अपनी पसंद के तीन अलग-अलग शहर चुनें।

शहर चुनने के बाद उन्हें पसंद के हिसाब से पहले, दूसरे और तीसरे क्रम में रखें। फॉर्म जमा करने से पहले सभी जानकारी अच्छी तरह जांच लें, क्योंकि गलत जानकारी दर्ज होने पर परेशानी हो सकती है।

राज्य/क्षेत्रपरीक्षा शहर
आंध्र प्रदेशतिरुपति, विशाखापत्तनम, विजयवाड़ा
असमगुवाहाटी
बिहारपटना
छत्तीसगढ़बिलासपुर, रायपुर
गुजरातअहमदाबाद, राजकोट, सूरत
हिमाचल प्रदेशशिमला
जम्मूजम्मू
कश्मीरश्रीनगर
झारखंडबोकारो, रांची
कर्नाटकबेंगलुरु, धारवाड़
केरलएर्नाकुलम, तिरुवनंतपुरम
मध्य प्रदेशभोपाल, ग्वालियर, इंदौर, जबलपुर
महाराष्ट्र एवं गोवाऔरंगाबाद, मुंबई, नागपुर, नांदेड, पणजी, पुणे
मणिपुरइंफाल
मेघालयशिलॉन्ग
मिजोरमआइजोल
नई दिल्लीनई दिल्ली (NCR)
ओडिशाभुवनेश्वर
पंजाब एवं हरियाणाअमृतसर, चंडीगढ़, गुरुग्राम, हिसार
राजस्थानजोधपुर, जयपुर
तमिलनाडुचेन्नई, कोयंबटूर, त्रिची
तेलंगानाहैदराबाद
त्रिपुराअगरतला
उत्तर प्रदेशइलाहाबाद, गाजियाबाद, गोरखपुर, लखनऊ, मेरठ, नोएडा, वाराणसी
उत्तराखंडदेहरादून, रुद्रपुर
पश्चिम बंगालकोलकाता

AIBE XXII 2026 Exam Centre से जुड़ी जरूरी बातें

AIBE 22 Exam देने वाले उम्मीदवारों को परीक्षा वाले दिन कुछ जरूरी बातों का ध्यान रखना होगा। उम्मीदवारों को परीक्षा शुरू होने से कम से कम एक घंटे पहले अपने केंद्र पर पहुंचना होगा।

परीक्षा केंद्र पर AIBE का एडमिट कार्ड और वैध फोटो आईडी प्रूफ साथ लेकर जाना जरूरी होगा। इसके अलावा उम्मीदवारों को दो पासपोर्ट साइज फोटो भी ले जानी होंगी।

परीक्षा केंद्र के अंदर मोबाइल फोन या किसी अन्य इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस को ले जाने की अनुमति नहीं होगी। उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि परीक्षा से पहले अपने चुने हुए शहर और बाद में जारी होने वाले एडमिट कार्ड में दिए गए परीक्षा केंद्र की जानकारी ध्यान से जांच लें।

Neelaksh Singh
नीलाक्ष सिंहauthor

नीलाक्ष सिंह 2021 से टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल से जुड़े हैं और एजुकेशन सेक्शन के लिए कंटेंट लिखते हैं। लखनऊ विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन की पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने प्रिंट मीडिया में इंटर्नशिप की, जहां फील्ड रिपोर्टिंग, स्टूडेंट-इश्यू बेस्ड ग्राउंड स्टोरीज और सटीक न्यूजराइटिंग की बुनियादी समझ हासिल की। प्रिंट के बाद डिजिटल मीडिया में भी वह एजुकेशन बीट पर ही लगातार काम करते रहे हैं। पत्रकारिता में 10 सालों से सक्रिय नीलाक्ष सिंह 12 हजार से अधिक खबरें लिख चुके हैं। वह एग्जाम अपडेट्स, एडमिशन प्रोसेस, करियर गाइडेंस, स्टूडेंट वेलफेयर, बोर्ड रिजल्ट्स और नीतिगत बदलावों पर गहन और बेहद उपयोगी कंटेंट तैयार करते हैं।

और पढ़ें
End of Article