पटना

Patna News: एक करोड़ की पैंगोलिन की खाल के साथ दो तस्कर गिरफ्तार, भेजा जाना था विदेश

  • Agency by: Agency
  • Updated Sep 27, 2022, 09:39 PM IST

Patna News: बाराचट्टी थाना क्षेत्र में बिहार एसएसबी और कोलकाता की वन जीव अपराध शाखा की टीम ने संयुक्‍त अभियान चलाकर भारी मात्रा में पैंगोलिन की खाल बरामद की है। इन खाल को चीन और भूटान भेजा जाना था। खाल के साथ दो तस्‍कर भी पकड़े गए हैं।

Image

तस्‍करों से बरामद की गई पैंगोलिन की खाल।

Photo : Twitter
KEY HIGHLIGHTS
  1. बाराचट्टी थाना क्षेत्र में दबोचे गए दोनों तस्‍कर
  2. पैंगोलिन की खाल की कीमत एक करोड़ से ज्‍यादा
  3. सिमरिया जंगल से लाई गई थी पैंगोलिन की खाल

Patna News: बिहार एसएसबी और कोलकाता की वन जीव अपराध शाखा की टीम ने संयुक्‍त रूप से अभियान चलाकर बाराचट्टी इलाके में जीटी रोड से भारी मात्रा में वन प्राणी पैंगोलिन (वज्रकीट) की खाल बरामद की है। इसके साथ ही दो तस्करों को भी गिरफ्तार किया गया है। इन खाल की कीमत एक करोड़ रुपये से अधिक बताई जा रही है। वन रेंजर विवेकानंद स्वामी ने बताया कि, गुप्त सूचना के आधार पर एसएसबी की मदद से छापा मारकर दोनों तस्‍करों को खाल के साथ पकड़ा गया।

पकड़े गये तस्‍करों की पहचान झारखंड के कोडरमा निवासी शकलदेव दास और चतरा के रहने वाले मोहम्मद शाहीन के रूप में हुई है। एसएसबी के अनुसार, दोनों तस्‍कर चतरा जिले के सिमरिया जंगल से पैंगोलिन की खाल लेकर पटना में एक तस्कर को देने आ रहे थे। इस दौरान दोनों को रास्‍ते में ही दबोच लिया गया। वहीं, रवि कुमार नाम का एक तस्‍कर मौके से भाग गया। दोनों तस्‍करों से पूछताछ के बाद उन्‍हें जेल भेज दिया गया है।

भेजी जानी थी भूटान और चीन, बनती शक्तिवर्धक दवाई

पूछताछ में तस्करों ने बताया कि, वे झारखंड के चतरा जिला के सिमरिया के जंगलों से इस वन्य जीव को पकड़ कर उसकी खाल उतारते हैं। इन खाल को अवैध रूप से तस्‍करी कर विदेश भेजा जाता है। आरोपी तस्‍करों ने बताया कि, बरामद खाल को भी भूटान और चीन भेजा जाना था। जिसके लिए ही वे पटना आ रहे थे।

विदेश में इसका उपयोग पुरुषों के लिए शक्तिवर्धक दवाई बनने में किया जाता है। अधिकारियों के अनुसार चीन और भूटान जैसे देशों में पैंगोलिन की खाल की काफी मांग है, इसलिए ही इसकी काफी कीमत होती है। इन देशों में दवाई बनाकर उसे अंतरराष्ट्रीय बाजार में बेचा जाता है। यहां पर पहले भी पैंगोलिन यानी वज्रकीट की खाल के साथ तस्‍कर गिरफ्तार किए गए हैं।

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!