पटना

Bihar में जंगलराज! पटना के नजदीक मनेर में बेखौफ मनचले छात्राओं संग कर रहे खुलेआम छेड़खानी-VIDEO

  • Edited by: रवि वैश्य
  • Updated Feb 11, 2023, 03:18 PM IST

Bihar Crime News: पटना के नजदीक मनेर में एक निजी पैरा मेडिकल एवं नर्सिंग कॉलेज की शिक्षिकाएं और छात्राएं डर के माहौल में रह रही हैं क्योंकि यहां मनचले खुलेआम उन्हें छेड़ रहे हैं और पुलिस प्रशासन उनपर कोई भी एक्शन नहीं ले पा रहा है।

Image

मनचले खुलेआम उन्हें छेड़ रहे हैं

Photo : BCCL

बिहार के पटना के मनेर में कॉलेज छात्राओं के साथ छेड़खानी हो रही है और यहां मनचले इतने ज्यादा बेखौफ हैं कि वो पुलिस प्रशासन की जरा भी परवाह नहीं कर रहे हैं, लड़कियों को अत्याधुनिक हथियार से सुरक्षा देनी पड़ रही है। मामला बिहार के मनेर का है यहां स्थित एक निजी पैरा मेडिकल एवं नर्सिंग कॉलेज सुर्खियों में हैं इसकी वजह ये है कि यहां पर मनचलों के छेड़खानी से परेशान होकर छात्रा लगभग कॉलेज जाना ही बंद कर दिया है।

छात्राओं का कहना है कि यहां के स्थानीय लोग और गुंडे हम लोगों के साथ छेड़खानी करते हैं उनका कहना है कि दूसरे राज्यों से हम लोग यहां पढ़ाने आए हैं और अब हम लोग एक पल भी यहां नहीं रहना चाहते हैं क्योंकि मनचले गुंडे हम लोगों के साथ छेड़खानी करते हैं, इज्जत पर हाथ डालते हैं।

कॉलेज में गुंडागर्दी बढ़ने के बाद वहां पुलिस को हथियारों के साथ तैनात किया जा रहा है जिसके बाद छात्राएं अब बंदूकों के साए में पढ़ने के लिए मजबूर है, कॉलेज में छात्राओं की सुरक्षा के लिए भारी पुलिस बल तैनात किया गया है

छात्राओं का कहना है कि कॉलेज बस में आते-जाते समय स्थानीय गुंडे बस में चढ़ जाते हैं, हम लोगों के साथ गलत हरकत करते हैं वहीं कॉलेज की शिक्षिकाओं का भी कहना है कि कॉलेज बस में हम लोग जाते है तो गुंडे बस में घुसकर हम लोगों के साथ बदसलूकी छेड़-छाड़ करते हैं, इससे ज्यादातर शिक्षिकाएं और छात्राओं ने कॉलेज आना बंद कर दिया है।

वहीं कॉलेज के डायरेक्टर ने कहा कि कॉलेज गेट,सड़क, कॉलेज बसों को रोक कर स्थानीय लोग, मनचले हमारी कॉलेज की छात्राओं और शिक्षिकाओं के साथ छेड़-छाड़ करते हैं पुलिस में शिकायत की गई है लेकिन पहले हमको कोई सहयोग नहीं मिल रहा था।

रवि वैश्य
रवि वैश्यauthor

रवि वैश्य टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क पर कार्यरत एक सीनियर जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें पत्रकारिता में 20 वर्षों का व्यापक अनुभव हासिल है। खबरों की बारीकियों को समझने और तेजी से प्रस्तुत करने में उनकी विशेष दक्षता है। टीवी पत्रकारिता में रिपोर्टिंग और डेस्क—दोनों क्षेत्रों में अनुभव होने के कारण वे समाचारों को बहुआयामी दृष्टिकोण से देखते हैं। देश–दुनिया की ताजातरीन अपडेट्स, ब्रेकिंग न्यूज, एक्सप्लेनर और विशेष स्टोरीज तैयार करने में वे सिद्धहस्त हैं। उनकी प्राथमिकता हमेशा यही रही है कि हर खबर तेज, सटीक और जानकारीपूर्ण रूप में पाठकों तक पहुंचे। रवि वैश्य अब तक 22,000 से अधिक खबरें लिख चुके हैं, जिनमें कई एक्सक्लूसिव रिपोर्ट्स, इंटरव्यू, ग्राउंड रिपोर्ट्स, विश्लेषण और एक्सप्लेनर शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article