Patna Best Place For Valentine: वैलेंटाइन वीक की शुरुआत हो चुकी है। मंगलवार को रोज डे था। इसके साथ ही प्रेमी जोड़ों का प्यार परवान चढ़ने लगा है। कई जोड़े अपने स्कूल-कॉलेज और ऑफिस के बाद साथ समय बीता रहे हैं। इसका नजारा मौर्यालोक कॉम्प्लेक्स में दिख रहा है। यहां प्रेमी जोड़े बुके पैक रहा रहे थे। वहीं, गुलाब के फूल खरीदकर एक-दूसरे को दे रहे थे। दर्जनों जोड़ों ने खरीदारी भी की। यहां कपड़ों एवं घड़ियों की खूब बिक्री हुई। इसके बाद लजील व्यंजनों को भी लुत्फ उठाते प्रेमी जोड़े दिखे।
पटना
Patna Best Park For Valentine: पटना के इन पार्कों में करें अपने पार्टनर के साथ सैर, ऐसे होगी बुकिंग
- Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
- Updated Feb 7, 2023, 09:52 PM IST
Patna News: पटना में वैलेंटाइन वीक का खुमार चढ़ चुका है। तमाम रेस्टोरेंट, होटल एवं गिफ्ट कॉर्नर पर भीड़ उमड़ने लगी है। गांधी मैदान समेत कई पार्कों में प्रेमी जोड़ों की संख्या बढ़ने लगी है। सुबह से देर शाम तक पार्क में यह लोग समय बीता रहे हैं। होटलों में बुकिंग शुरू हो चुकी है। इन होटलों में कई तरह की प्रतियोगिताओं का भी आयोजन किया जाता है।
पटना ईको पार्क
Photo : Twitter
KEY HIGHLIGHTS
- पटना मौर्यालोक है प्रेमी जोड़ों की पसंद
- इस कॉम्प्लेक्स में खरीदारी और खाने-पीने के बेहतर विकल्प
- ईको पार्क, कुम्हरार पार्क, एनर्जी पार्क में उमड़ने लगी भीड़
