Mumbai News: राज्य सरकार बहुत जल्द अंबरनाथ में स्थित प्राचीन भगवान शिव मंदिर की तस्वीर बदलने वाली है। राज्य सरकार ने मंदिर के सौंदर्यीकरण के लिए 138.21 करोड़ रुपये मंजूर किए हैं। अंबरनाथ का प्राचीन भगवान शिव मंदिर करीब 963 साल पुराना है। इस बात का लेकर कल्याण के शिवसेना सांसद डॉ. श्रीकांत शिंदे ने जानकारी दी है। उन्होंने कहा है कि अंबरनाथ में शिलहारा काल का शिव मंदिर, वास्तुकला की उत्कृष्ट कृति, उस युग की एकमात्र जीवित संरचना है। सरकार इसे विश्व स्तर पर बढ़ावा देने के प्रयास कर रही है। सौंदर्यीकरण परियोजना शहर को देश में एक प्रमुख धार्मिक और पर्यटन स्थल बनाएगा।
उन्होंने यह भी है कि सरकार अंबरनाथ को मंदिरों के शहर के रूप में पहचानने देने की कोशिश कर रही हैं और यह परियोजना उस दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम होगी। शिंदे ने राज्य सरकार और भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण (एएसआई) के साथ मंदिर परिसर और उसके आसपास के क्षेत्र को विकसित करने का प्रस्ताव रखा था।
