मुंबई

Best Club In Mumbai- गर्लफ्रेंड संग इन क्लब में मनाए वैलेंटाइन डे का जश्न, होगी नाच-गाने के साथ जमकर मस्ती

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Feb 7, 2023, 04:44 PM IST

Best Club In Mumbai: वैलेंटाइन डे के मौके पर अगर आप अपनी गर्लफ्रेंड और बॉयफ्रेंड संग अच्छा समय बिताना चाहते हैं तो मुंबई में कई डांस क्लब हैं, जहां आप अच्छा समय बिता सकते हैं। इन डांस क्लब में जमकर मस्ती करने के अलावा शानदार खाना और डिंक्स को भी एन्जॉय कर सकते हैं।

Image

मुंबई के शानदार डांस क्लब (प्रतीकात्मक तस्वीर)

KEY HIGHLIGHTS
  • वैलेंटाइन डे पर क्लब में करें एन्जॉय
  • मुंबई में है कई शानदार डांस क्लब
  • डांस के साथ है शानदार खाना और डिंक्स


Best Club In Mumbai: 14 फरवरी का दिन बहुत से लोगों के लिए बेहद खास होता है। इस दिन वैलेंटाइन डे मनाया जाता है। इसके अलावा प्यार के हफ्ते यानी वैलेंटाइन डे वीक की शुरुआत भी हो चुकी है। वैलेंटाइन डे पर अगर आप अपने किसी खास के साथ जमकर डांस और मस्ती करना चाहते हैं, तो मुंबई में ऐसे कई डांस क्लब हैं जहां आप खूब एन्जॉय कर सकते हैं और अपने दिन को खास बना सकते हैं। ऐसे में आज हम आपको उन्हीं डांस क्लब से रूबरू करवाते हैं।

हिचकी

अगर आप बॉलीवुड के गानों पर झूम कर डांस करना चाहते हैं, तो हिचकी में हफ्ते में एक दिन बॉलीवुड नाइट्स होती है। इसके अलावा यहां की कई डिश और ड्रिंक्स के नाम बॉलीवुड की फिल्मों और उनके डायलॉग्स पर रखे गए हैं। दोस्तों के साथ मस्ती करने के लिए हिचकी अच्छी जगह है।

बीकेसी डाइव

बुधवार को बीकेसी डाइव में हाई वोल्टेज बॉलीवुड नाइट्स देखने को मिलती है। यहां आप बॉलीवुड हुक स्टेप्स के साथ पॉकेट फ्रेंडली कॉकटेल और मॉकटेल को भी एन्जॉय कर सकते हैं, जिसकी कीमत काफी कम है। दोस्तों संग यहां एन्जॉय कर दिन को खास बन सकते हैं।

किट्टी सु

शानदार डिस्को लाइट के साथ यह क्लब संगीत की धुन पर थिरकने और थिरकाने के लिए मजबूर करता है। किट्टी सु के पास बेहतरीन डीजे है जो अप-टू-डेट इंटरनेशनल म्यूजिक बजाते हैं। इसके अलावा कलाकारों/ बैंडों की ओर से लाइव परफॉर्मेंस भी देखने को मिल सकती है। साथ ही किट्टी सु का खाना और ड्रिंक्स भी काफी मशहूर हैं।

वोर्टेक्स

इस जगह में एक फ्यूजन बार, क्लब और छत के ऊपर खाने की जगह है और खाने के बाद वोर्टेक्स एक क्लब में बदल जाता है। अगर आप और आपके खास दोस्त बांद्रा में पार्टी करने के लिए जगहों की तलाश कर रहे हैं तो यह क्लब आपकी पसंदीदा जगह बन सकती है।

एस्कोबार

बांद्रा में यह एक ऐसा हॉट-स्पॉट है जहां आप सेलिब्रिटीज को भी स्पॉट कर सकते हैं। इसमें एक बड़ा डांस फ्लोर है जहां आप डीजे के देसी और अंग्रेजी हिट पर थिरक सकते हैं। यदि आप शानदार म्यूजिक के शौकीन हैं, तो यहां आप अपने दिन को खास बना सकते हैं।
टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article