लखनऊ

Lucknow: रिटायर सब इंस्पेक्टर के घर में चोरी करने गए युवक की करंट से मौत, इस हाल में मिला शव

  • Produced by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Nov 15, 2022, 09:01 PM IST

Lucknow News: लखनऊ के दुबग्गा में रिटायर सब इंस्पेक्टर के निर्माणाधीन मकान में चोरी कर सामान उतारते समय युवक को करंट लग गया। जिससे उसकी मौत हो गई। चोर मकान के पास से गुजर रही हाईटेंशन लाइन की चपेट में आ गया था। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

Image

करंट लगने से चोर की मौत (प्रतीकात्मक तस्वीर)

Photo : ANI
KEY HIGHLIGHTS
  • पूर्व दरोगा के घर चोरी करने गए युवक को लगा करंट, तड़प-तड़कर हुई मौत
  • रिटायर सब इंस्पेक्टर के निर्माणाधीन मकान में चोरी के लिए घुसा था चोर
  • हाईटेंशन लाइन की चपेट में आने से हुई मौत


Lucknow News: उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में हुए एक हादसे में चोर की मौत हो गई। किसी को यकीन नहीं हो रहा कि, ऐसे भी मौत हो सकती है। दरअसल, एक युवक निर्माणाधीन मकान में रविवार देर रात चोरी करने के लिए गया था। यहां उसे करंट लग गया। करंट लगने से वह गंभीर रूप से झुलस गया। रात में ही इलाज न मिलने पर उसने दम तोड़ दिया। सुबह होने पर जब आसपास के लोग निर्माणाधीन मकान के पास से गुजरे तो मामले की जानकारी हुई। लोगों ने मकान मालिक और पुलिस को इसकी जानकारी दी। सूचना मिलते ही पुलिस भी मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।

जानकारी के अनुसार, दुबग्गा में रिटायर सब इंस्पेक्टर राम औतार गौतम मकान का निर्माण करा रहे हैं। रविवार देर रात में निर्माणाधीन मकान में एक चोर घुस गया। वह चोरी कर सामान उतारने लगा। इस दौरान युवक को करंट लग गया। जिससे उसकी मौत हो गई।

ताला काटकर घर में घुसा चोर

प्रभारी निरीक्षक दुबग्गा सुखबीर सिंह भदौरिया ने बताया कि, ठाकुरगंज के रहने वाले रिटायर सब इंस्पेक्टर रामऔतार गौतम दुबग्गा के इटौली गांव में फूलेश्वर महादेव मंदिर के पास चार मंजिल के मकान का निर्माण करा रहे हैं। चोर निर्माणाधीन मकान में लगे ताले को काटकर घुस गया। चोर पहली मंजिल पर पड़े प्लम्बरिंग पाइप और लोहे के तार समेत कई अन्य सामान को छज्जे के रास्ते से नीचे उतारने लगा।

हाईटेंशन लाइन का करंट लगाने से झुलसा

इसी दौरान पास से ही गुजर रही हाईटेंशन लाइन से उसका हाथ छू गया, तेजी से करंट लगते ही चोर गंभीर रूप से झुलस गया। रात होने के कारण काफी देर तक वह वहीं पड़ा रहा। उसने तड़प-तड़पकर दम तोड़ दिया। सोमवार सुबह वहां से निकल रहे लोगों ने मकान में युवक का शव देखा तो पुलिस को सूचना दी। इंस्पेक्टर सुखबीर सिंह भदौरिया के अनुसार, जेब से मिले आधार कार्ड से युवक की पहचान हरदोई के संडीला के रहने वाले निसार अंसारी (26) के रूप में हुई। पुलिस ने उसके घर वालों को सूचना दी और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी।
टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article