लखनऊ

UP Weather Forecast: यूपी में 4 मई को बरसेंगे बदरा, बारिश से कूल-कूल होगा मौसम, जानें आज कैसा रहेगा तापमान

UP Weather Forecast Today, Aaj Aur Kal ka Mausam kaisa Rahega: यूपी में आज मौसम शुष्क रहेगा और तेज हवाएं भी चलेंगी। 4 मई से 7 मई के बीच यहां बारिश होने के आसार हैं। जिससे गर्मी से राहत मिल सकती है।

Image

उत्तर प्रदेश का मौसम

UP Aaj Aur kal ka Mausam kaisa Rahega: उत्तर प्रदेश में अप्रैल का महीना तेज गर्मी और लू की चपेट में बीता है। यहां पर चिलचिलाती गर्मी ने लोगों का हाल बेहाल कर दिया है। वहीं कड़क धूप ने बुजुर्ग से लेकर बच्चों तक को घर में कैद होने पर मजबूर कर दिया। हालांकि अब गर्मी से थोड़ी राहत मिलने के आसार दिख रहे हैं। मई के पहले हफ्ते में इंद्रदेव यूपी के लोगों पर मेहरबान होने वाले हैं। मौसम विभाग के अनुसार यूपी के कई हिस्सों में 5 से 6 मई तक बादल छाए रहेंगे और गरज चमक के साथ बारिश हो सकती है। जिसके कारण मौसम कूल-कूल रह सकता है और गर्मी से भी लोगों को राहत मिलेगी।

यूपी में आज का मौसम

मौसम विभाग के अनुसार 2 मई को पश्चिमी और पूर्वी यूपी में मौसम शुष्क रहने के आसार हैं। साथ ही कुछ जगहों पर 30 से 40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं। हालांकि आज लू को लेकर कोई अलर्ट जारी नहीं किया गया है। प्रदेश में बीते कई दिन से लू से राहत बनी हुई हैं। मौसम विभाग के मुताबिक आने वाले दिनों में भी यहां लू का अलर्ट नहीं है। आज लखनऊ का अधिकतम तापमान 37 डिग्री और न्यूनतम तापमान 21 डिग्री तक रह सकता है।

आने वाले दिनों में प्रदेश का मौसम

IMD के अनुसार 3 मई को यूपी में मौसम साफ रहने वाला है और कुछ इलाकों में तेज हवाएं भी चलेंगी, जिसकी रफ्तार 25 से 35 किमी प्रति घंटे तक रह सकती है। जिसके बाद 4 मई को पश्चिमी यूपी के कुछ हिस्सों में बारिश और गरज-चमक के साथ बौछार पड़ सकती है। वहीं पूर्वी यूपी में इस दिन मौसम शुष्क रहेगा। 5 और 6 मई को पूर्वी और पश्चिमी यूपी में बारिश होने के आसार हैं। साथ ही कहीं कहीं पर गरज चमक के साथ बूंदाबांदी भी हो सकती है। 7 मई को भी यूपी में गरज चमक के साथ बौछार पड़ने के आसार हैं।

Pooja Kumari
पूजा कुमारीauthor

पूजा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की सिटी डेस्क पर कार्यरत हैं। जर्नलिज़्म में पीजी डिप्लोमा कर चुकी पूजा को टीवी मीडिया में भी काम करने का अनुभव है। शहरी मुद्दों की गहरी समझ के कारण पूजा लोकल न्यूज, मेट्रो व रेल अपडेट्स, रोड और इंफ्रास्ट्रक्चर, लोकल डेवलपमेंट, मौसम, क्राइम, स्थानीय राजनीति और सामाजिक मुद्दों पर मजबूत पकड़ रखती हैं। शहरों की नब्ज पहचानने और स्थानीय संवेदनशीलताओं को खबरों में प्रभावी ढंग से पिरोने की क्षमता उनकी राइटिंग स्किल को विशेष बनाती है। पूजा अब तक 3,000 से अधिक न्यूज रिपोर्ट्स लिख चुकी हैं, जिनमें कई महत्वपूर्ण लोकल अपडेट्स, विश्लेषणात्मक स्टोरीज और रिपोर्ताज शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article