दिल्ली

Delhi NCR Weather: मई के पहले हफ्ते में खुशनुमा रहेगा मौसम, इस दिन होगी बारिश, मिलेगी गर्मी से राहत

Delhi NCR Weather Forecast Today, Aaj Aur Kal ka Mausam kaisa Rahega Delhi Main: दिल्ली-एनसीआर में आज मौसम साफ रहने वाला है। साफ ही तेज हवाएं चलने के भी आसार हैं। यहां 4 से 7 मई के बीच हल्की बारिश हो सकती है।

Image

दिल्ली के मौसम की अपडेट

Delhi NCR Aaj Aur kal ka Mausam kaisa Rahega: दिल्ली-एनसीआर समेत देश के कई हिस्सों में भीषण गर्मी की मार पड़ रही है। इसके साथ ही हीटवेव और चिलचिलाती गर्मी ने भी लोगों का दोपहर में घर से निकलना मुश्किल कर दिया है। हालांकि आने वाले दो दिनों में दिल्ली एनसीआर के मौसम में बदलाव होने वाला है। मौसम विभाग के अनुसार दिल्ली में जल्द ही बारिश दस्तक देने वाली है। जिससे कारण गर्मी से हल्की राहत मिल सकती है। बारिश और तेज हवाओं के चलते मई के पहले हफ्ते में मौसम खुशनुमा रह सकता है।

दिल्ली-एनसीआर में आज कैसा रहेगा मौसम

मौसम विभाग के अनुसार दिल्ली में सोमवार को अधिकतम तापमान 39.3 डिग्री और न्यूनतम तापमान 21 डिग्री दर्ज किया गया। आज यहां पर मौसम साफ रहने वाला है, साथ ही तेज हवाएं भी चलेंगी। जिसकी रफ्तार 35 से 45 किमी प्रति घंटा तक रह सकती है। दिल्ली में आज अधिकतम तापमान 37 डिग्री और न्यूनतम तापमान 20 डिग्री तक रह सकता है। नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम और फरीदाबाद में भी आज ऐसा ही मौसम रहने वाला है। यहां भी 35 से 45 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं। नोएडा में आज अधिकतम तापमान 34 डिग्री और न्यूनतम तापमान 18 डिग्री रहने की संभावना है।

4 से 7 मई के बीच होगी बारिश

मौसम विभाग के अनुसार पश्चिमी विक्षोभ के कारण दिल्ली-एनसीआर के मौसम में बदलाव होने वाला है। इसके चलते 4 से 7 मई के बीच यहां बारिश होने की संभावना है। दिल्ली में कल 35-45 किमी प्रति घंटे की स्पीड से हवा चलने के आसार हैं। जिसके बाद 4 मई को कई इलाकों में गरज-चमक के साथ हल्की बारिश या बूंदाबांदी हो सकती है। इसके साथ ही धूल भरी आंधी और तेज हवाएं चलने के भी आसार हैं। दिल्ली में 5 मई को आसमान साफ रहेगा, वहीं 6 मई को हल्के बादल छाए रहेंगे। जिसके बाद 7 मई को फिर से बारिश होने के आसार है। हालांकि इस दौरान तापमान में गिरावट होने की संभावना नहीं दिख रही है।

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें हिंदी में और देखें छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Live TV पर। शहर (Delhi News) अपडेट और चुनाव (Elections) की ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से।

Pooja Kumari
पूजा कुमारीauthor

पूजा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की सिटी डेस्क पर कार्यरत हैं। जर्नलिज़्म में पीजी डिप्लोमा कर चुकी पूजा को टीवी मीडिया में भी काम करने का अनुभव है। शहरी मुद्दों की गहरी समझ के कारण पूजा लोकल न्यूज, मेट्रो व रेल अपडेट्स, रोड और इंफ्रास्ट्रक्चर, लोकल डेवलपमेंट, मौसम, क्राइम, स्थानीय राजनीति और सामाजिक मुद्दों पर मजबूत पकड़ रखती हैं। शहरों की नब्ज पहचानने और स्थानीय संवेदनशीलताओं को खबरों में प्रभावी ढंग से पिरोने की क्षमता उनकी राइटिंग स्किल को विशेष बनाती है। पूजा अब तक 3,000 से अधिक न्यूज रिपोर्ट्स लिख चुकी हैं, जिनमें कई महत्वपूर्ण लोकल अपडेट्स, विश्लेषणात्मक स्टोरीज और रिपोर्ताज शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article