UP Aaj Aur kal ka Mausam kaisa Rahega: उत्तर प्रदेश में भयंकर गर्मी पड़ रही है। यहां चिलचलाती गर्मी और तेज झुलसाने वाली धूप ने लोगों को परेशान किया हुआ है। जिसके कारण दोपहर में लोगों का घर से बाहर निकलना भी मुश्किल हो गया है। यहां गर्मी के कारण दिन में आलम ऐसा है कि मानों आसमान से आग बरस रही है। आने वाले दिनों में गर्मी और प्रचंड रूप धारण करने वाली है। यूपी में फिर से लू दस्तक देने वाली है। मौसम विभाग की ओर से 16 मई से लू चलने का अलर्ट जारी किया गया है। यूपी में आने वाले दिनों में बारिश होने के आसार नजर नहीं आ रहे हैं और न ही भीषण गर्मी से राहत मिलने की अभी कोई संभावना है। आइए जानते हैं कि आज यूपी में कैसा मौसम रहने वाला है।
इन जिलों में हीटवेव का अलर्ट
मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार आज यूपी में मौसम शुष्क रहने के आसार हैं। इस दौरान आंधी या बारिश चलने की कोई संभावना नहीं है। कल यानी 16 मई को यूपी का मौसम साफ रहने के आसार है। गुरुवार को कई जिलों में लू चलने का अलर्ट जारी किया गया है। इस दिन प्रयागराज, चित्रकूट, बांदा, कौशांबी, फतेहपुर, आगरा, फिरोजाबाद, मथुरा, जालौन, महोबा, हमीरपुर, इटावा, झांसी और ललितपुर में हीटवेव की चेतावनी जारी की गई है।
इस हफ्ते कैसा रहेगा मौसम
मौसम विभाग के मुताबिक 17 मई को पूर्वी और पश्चिमी यूपी में मौसम शुष्क रह सकता है, इस दौरान कुछ इलाकों में लू चलने के आसार हैं। इस दिन 25 से 35 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से तेज हवाएं भी चल सकती है। 18 मई को भी मौसम शुष्क रहने के आसार हैं। इस दिन भी कुछ जगहों पर लू और तेज हवाएं चलने की संभावना है। जिसकी रफ्तार 25 से 35 किमी प्रति घंटा रह सकती है। 19 मई को यूपी में मौसम साफ रहेगा। इस दिन तेज हवाएं चलने का भी अलर्ट जारी किया गया है। वहीं 20 मई को मौसम शुष्क रहेगा और तेज हवाएं चलेंगी।
कानपुर रहा सबसे गर्म
यूपी में मंगलवार को सबसे गर्म जिला कानपुर रहा। इस दिन कानपुर में अधिकतम तापमान 43 डिग्री दर्ज किया गया। इसके अलावा प्रयागराज में 42.2, झांसी में 42.1, हमीरपुर में 42.2, आगरा में 42.2, फतेहपुर में 41.2 और वाराणसी में 41.7 डिग्री तापमान दर्ज किया गया।
