Delhi-NCR Aaj Aur kal ka Mausam kaisa Rahega: दिल्ली-एनसीआर में तेज चिलचिलाती धूप और चिपचिपी गर्मी का दौर चल रहा है। लेकिन अब यह गर्मी लोगों की परेशानी और बढ़ाने वाली है। यहां जल्द ही लू की दस्तक होने वाली है। इसलिए राजधानी के लोगों को अब गर्म हवाओं के थपेड़ों के लिए तैयार रहना चाहिए। अगले कुछ दिनों में दिल्ली में लू चलने की संभावना है। इसके अलावा यहां के तापमान में भी बढ़ोत्तरी देखने को मिलेगी। मौसम विभाग के अनुसार राजधानी का अधिकतम तापमान अगले तीन दिनों के बीच तीन डिग्री तक बढ़ेगा।
आज के मौसम का हाल
मौसम विभाग के अनुसार दिल्ली में बुधवार को आसमान साफ रहेगा। इसके साथ ही दिन के समय 20 से 30 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने के भी आसार हैं। दिल्ली में आज अधिकतम तापमान 42 डिग्री और न्यूनतम तापमान 25 डिग्री तक रह सकता है। कल गर्मी में और बढ़ोत्तरी देखने को मिलेगी। जिसके बाद 17 से 20 मई तक दिल्ली में तेज गर्म और शुष्क हवाएं चलने के आसार हैं। जिसकी रफ्तार 20 से 35 किमी प्रति घंटा रह सकती है। इस दौरान अधिकतम तापमान 43 से 44 डिग्री और न्यूनतम तापमान 27 से 28 डिग्री सेल्सियस के आसपास रह सकता है। इस हफ्ते गर्मी से राहत मिलने की कोई संभावना नजर नहीं आ रही है।
43 पार पहुंचा कई इलाकों का पारा
दिल्ली के ज्यादातर हिस्सों में मंगलवार को तेज धूप निकली। दोपहर के समय गर्म हवाएं भी चली। मंगलवार को राजधानी का अधिकतम तापमान 40.6 डिग्री और न्यूनतम तापमान 23.9 डिग्री दर्ज किया गया। इस दिन दिल्ली के कई इलाकों का तापमान 43 डिग्री पार पहुंच गया। मंगलवार को नजफगढ़ का अधिकतम तापमान 43.2 डिग्री, पीतमपुरा का 43, मंगेशपुर का 42.8, पूसा का 42.3, जाफरपुर का 41.9 और रिज का 41.7 डिग्री दर्ज किया गया। वहीं एनसीआर में सबसे गर्म जगहों के अधिकतम तापमान में गुरुग्राम का 41.1 डिग्री, फरीदाबाद का 42.1 डिग्री और नोएडा का 41.3 डिग्री रिकॉर्ड हुआ है।
देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें हिंदी में और देखें छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Live TV पर। शहर (Delhi News) अपडेट और चुनाव (Elections) की ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से।
