लखनऊ

Lucknow में बड़ा हादसाः अपार्टमेंट में जमीन धंसने के बाद झुग्गियां ढहीं, दो की मौत; कई दबे

  • Compiled by: अभिषेक गुप्ता
  • Updated Sep 29, 2023, 08:06 AM IST

Lucknow Latest News: इस बीच, लखनऊ के एडीसीपी ने बताया, "जो लोग घायल हुए हैं, उनका फिलहाल इलाज चल रहा है। ऑपरेशन जारी है।"

Image

हादसे के बाद मौके पर रेस्क्यू ऑपरेशन के दौरान का नजारा।

Photo : ANI

उत्तर प्रदेश (यूपी) की राजधानी लखनऊ में बड़ा हादसा हुआ है। गुरुवार (28 सितंबर, 2023) को पीजीआई थाना क्षेत्र में एक निर्माणाधीन अपार्टमेंट में काम के दौरान मजदूर दब गए। वे रात को मल्टीलेवल पार्किंग का काम कर रहे थे, तभी अचानक जमीन धंस गई थी। हादसे में दो लोगों की मौत की खबर है।

जानकारी के मुताबिक, हादसे के बाद सैकड़ों मजदूर गहराई में जा गिरे। आनन-फानन इस बारे में पुलिस को सूचित किया गया, जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची, जिसके साथ फायर ब्रिगेड और एसडीआरएफ कर्मचारी भी थे।

फिलहाल मजदूरों को निकालने के लिए रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है। ताजा जानकारी के मुताबिक, मलबे से 14 लोग निकाल लिए गए हैं, जबकि दो लोगों की मौके पर मौत हो गई। वहीं, बाकी घायलों का इलाज जारी है।

इस बीच, लखनऊ के एडीसीपी सैयद अली अब्बास ने इस बारे में समाचार एजेंसी एएनआई को बताया- हमें 28 सितंबर को रात साढ़े 11 बजे इस बारे में खबर मिली थी। कॉल पर बताया गया था कि मल्टी लेवल पार्किंग के काम के दौरान जमीन धंस गई।

उनके अनुसार, हादसे के चलते कुछ झोपड़ियां भी ढह गईं और कुछ लोग घायल हुए। फिलहाल रेस्क्यू ऑपरेशन चल रहा है और घायलों का इलाज कराया जा रहा है। एसडीआरएफ टीम रेस्क्यू में जुटी है। जो लोग मलबे में दब गए उन्हें निकालने के प्रयास किए जा रहे हैं।

अभिषेक गुप्ता
अभिषेक गुप्ता author

छोटे शहर से, पर सपने बड़े-बड़े. किस्सागो ऐसे जो कहने-बताने और सुनाने को बेताब. कंटेंट क्रिएशन के साथ नजर से खबर पकड़ने में पारंगत और "मीडिया की मंडी" ... और देखें

End of Article