चण्डीगढ़

पंजाब में SAD नेता सुरजीत सिंह का मर्डरः सरेराह बदमाशों ने गोलियों से भून डाला, अस्पताल में तोड़ा दम; FIR

  • Compiled by: अभिषेक गुप्ता
  • Updated Sep 29, 2023, 06:45 AM IST

Hoshiarpur Latest News: होशियारपुर के डीसीपी ने इस बारे में समाचार एजेंसी एएनआई को बताया कि मामले में केस भी दर्ज कर लिया गया है, जबकि पुलिस जांच में जुटी है।

Image

सुरजीत सिंह, शिरोमणि अकाली दल से नाता रखते थे। (फाइल)

Photo : टाइम्स नाउ ब्यूरो

Hoshiarpur Latest News: पंजाब के होशियारपुर में पूर्व सरपंच सुरजीत सिंह की हत्या कर दी गई है। गुरुवार (28 सितंबर, 2023) की शाम उन पर हमला किया गया। दो बदमाश आए और उन्हें गोलियों से भून कर चले गए। ऐसा बताया गया कि वारदात के दौरान करीब चार राउंड फायरिंग की गई थी। पुलिस की ओर से इस बारे में समाचार एजेंसी पीटीआई-भाषा को बताया गया कि शाम को दो अज्ञात व्यक्ति आए और उन्हें गोली मारकर भाग गए।

अफसरों के अनुसार, सुरजीत जब गांव में किराने की दुकान के बाहर बैठे थे तभी दो हमलावर मोटरसाइकिल से आए थे और उन्होंने सिंह पर तड़ातड़ गोलियां चला दी थीं। उन्हें आनन-फानन घायल अवस्था में नजदीकी अस्पताल ले जाया गया, पर वहां उन्होंने दम तोड़ दिया। फिलहाल हमलावरों की धरपकड़ की कोशिश की जा रही है।

इस बीच, होशियारपुर के डीसीपी तलविंदर सिंह ने इस बारे में समाचार एजेंसी एएनआई को बताया- सिंह पहले सरपंच थे। अब उनकी सरपंच हैं। वह दोस्तों के साथ शाम को सात बजे के आसपास गांव में बैठे थे, तभी उन पर हमला हुआ था। खुले आम फायरिंग के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए। मामले में केस दर्ज कर लिया गया है।

50 बरस के नेता शिरोमणि अकाली दल (शिअद) से जुड़े हुए थे। वह इसके साथ ही मेघोवाल गंजियान गांव के सरपंच रह चुके थे। वह अपने गांव से दो बार सरपंच रहे थे। उन्होंने अमृतसर सीट से शिअद के टिकट पर चुनाव भी लड़ा था। साथ ही वह होशियारपुर में शिअद (बादल) के सक्रिय नेता रहे थे।

अभिषेक गुप्ता
अभिषेक गुप्ताauthor

छोटे शहर से, पर सपने बड़े-बड़े. किस्सागो ऐसे जो कहने-बताने और सुनाने को बेताब. कंटेंट क्रिएशन के साथ नजर से खबर पकड़ने में पारंगत और "मीडिया की मंडी" में लगभग आठ साल का अनुभव. न्यूज, सिनेमा, बाइक्स और घूमने में दिलचस्पी.

और पढ़ें
End of Article