लखनऊ

UP ATS Arrest ISI Agent: यूपी ATS ने भारतीय दूतावास के कर्मचारी सत्येंद्र सिवाल को किया अरेस्ट, ISI के लिए जासूसी करने के आरोप

UP ATS Arrest ISI Agent(मेरठ से ISI एजेंट सत्येंद्र सिवाल गिरफ्तार): यूपी एटीएस ने हापुड़ के सत्येंद्र सिवाल को गिरफ्तार किया है। सत्येंद्र पर पाकिस्तानी एजेंसी आईएसआई के लिए जासूसी करने का आरोप है। पुलिस ने उसके खिलाफ लखनऊ में केस दर्ज किया है।

Image

सत्येंद्र सिवाल (फोटो साभार - ट्विटर)

UP ATS Arrest ISI Agent Satyendra Siwal (आईएसआई एजेंट सत्येंद्र सिवाल गिरफ्तार): उत्तर प्रदेश के आंतकवाद निरोधी दस्ते यानी एटीएस के हाथ एक बड़ी कामयाबी लगी है। एटीएस ने पाकिस्तानी एजेंसी आईएसआई के लिए काम करने वाले एक भारतीय युवक को गिरफ्तार किया है। आरोपी युवक का नाम सत्येंद्र सिवाल है। सत्येंद्र मास्को स्थित भारतीय दूतावास में काम करता है। एटीएस ने आरोपी को मेरठ बुलाकार पूछताछ की। जहां उसने अपना अपराध स्वीकार किया। जिसके बाद उसे गिरफ्तार कर लिया गया। उसके पास से आधार कार्ड, पैन कार्ड और दो मोबाइल बरामद हुए हैं। पुलिस ने सत्येंद्र सिवाल के खिलाफ लखनऊ में केस दर्ज कर लिया है।

Press Note

प्रेस नोट

आईएसआई एजेंट सत्येंद्र सिवाल ने कुबूल किया अपराध

सत्येंद्र सिवाल(ISI Agent Satyendra Siwal) हापुड़ के शाहमहीउद्दीनपुर गांव का रहने वाला है। वह विदेश मंत्रालय के मल्टी टास्किंग स्टाफ में है। वर्तमान में वह रूस के मास्को स्थित भारतीय दूतावास में कार्यरत है जहां वह इंडिया बेस्ड सिक्योरिटी असिस्टेंट IBSA के पद पर तैनात है। सत्येंद्र सिवाल पर आरोप है कि उसने आईएसआई के हैंडलर्स को भारत के दूतावास, रक्षा मंत्रालय, विदेश मंत्रालय और भारतीय सैन्य प्रतिष्ठानों की महत्वपूर्ण गोपनीय सूचना दी है। आरोपी से एटीएस मेरठ यूनिट ने पूछताछ की, जहां उसने जासूसी की बात कुबूल की। जिसके बाद उसे मेरठ से गिरफ्तार कर लिया गया।

पैसों का लालच देकर ली खुफिया जानकारी

यूपी एटीएस के मुताबिक पाकिस्तानी एजेंसी आईएसआई के हैंडलर सत्येंद्र सिवाल (ISI Agent Satyendra Siwal) के संपर्क में थे। वे उसे पैसों का लालच देकर भारतीय सेना की खूफिया जानकारी प्राप्त कर रहे थे। यूपी एटीएस द्वारा सत्येंद्र सिवाल के ऊपर नजर रखी जा रही थी और उसके मोबाइल को भी सर्विलांस में रखा गया था। सत्येंद्र के खिलाफ लखनऊ एटीएस कार्यालय में धारा 121 ए और शासकीय गुप्त बात अधीनियम 1923 के तहत केस दर्ज किया गया है।

Pooja Kumari
पूजा कुमारीauthor

पूजा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की सिटी डेस्क पर कार्यरत हैं। जर्नलिज़्म में पीजी डिप्लोमा कर चुकी पूजा को टीवी मीडिया में भी काम करने का अनुभव है। शहरी मुद्दों की गहरी समझ के कारण पूजा लोकल न्यूज, मेट्रो व रेल अपडेट्स, रोड और इंफ्रास्ट्रक्चर, लोकल डेवलपमेंट, मौसम, क्राइम, स्थानीय राजनीति और सामाजिक मुद्दों पर मजबूत पकड़ रखती हैं। शहरों की नब्ज पहचानने और स्थानीय संवेदनशीलताओं को खबरों में प्रभावी ढंग से पिरोने की क्षमता उनकी राइटिंग स्किल को विशेष बनाती है। पूजा अब तक 3,000 से अधिक न्यूज रिपोर्ट्स लिख चुकी हैं, जिनमें कई महत्वपूर्ण लोकल अपडेट्स, विश्लेषणात्मक स्टोरीज और रिपोर्ताज शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article