Electricity Banking: उत्तर प्रदेश के लोगों के लिए राहतभरी खबर है। अब गर्मियों में लोगों को बिजली की परेशानी से नहीं जूझना पड़ेगा। इस को लेकर बिजली बैंकिंग की अरेंजमेंट किया जाएगा। योगी सरकार ने गर्मियों में बिजली आपूर्ति की ज्यादा व्यवस्था की है। उत्तर प्रदेश पावर कॉर्पोरेशन प्रबंधन (यूपीपीसीएल) विद्युत बैंकिंग के जरिए देश के अन्य राज्यों से समझौता कर बिजली की व्यवस्था करने के लिए युद्ध स्तर पर कोशिश कर रहा है। अभी तक इस अभियान में यूपीपीसीएल को कामयाबी मिली है। अभी तक जम्मू कश्मीर से 249.29 मिलियन यूनिट और तमिलनाडु से 61.56 मिलियन यूनिट बिजली खरीदने के लिए अनुबंध हो चुका है।
यूपीपीसीएल को कश्मीर से कन्या कुमारी तक बिजली बैंकिंग के इस प्रयास में कामयाबी मिली है। जम्मू कश्मीर, तमिलनाडु, राजस्थान और मध्य प्रदेश से बिजली बैंकिंग समझौते किए जा चुके हैं। कर्नाटक और एनटीपीसी से ऐसे समझौते प्रस्तावित हैं।
