लखनऊ

Lucknow: लखनऊ में प्रतियोगी परीक्षा की तैयार कर रहे युवक का नहर के पास मिला शव, परिजनों ने लगया हत्या का आरोप

  • Produced by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Nov 21, 2022, 04:51 PM IST

Lucknow Crime: राजधानी लखनऊ में युवक का शव मिलने से सनसनी फैल गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने नहर के पास मिले शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू की। वहीं, परिजनों ने युवक की हत्या का आरोप लगाया है। युवक के शरीर पर चोट के निशान भी मिले हैं। युवक बेंगलुरु में रहकर न्यायिक सेवा की तैयारी कर रहा था।

Image

मौके पर जांच करने पहुंची पुलिस

Photo : Twitter
KEY HIGHLIGHTS
  • लखनऊ में नहर पुलिया के पास मिला युवक का शव
  • युवक के परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप
  • बेंगलुरु में न्यायिक सेवा की तैयारी कर रहा था युवक

Lucknow Crime: उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में बख्शी का तालाब (बीकेटी) आउटर रिंग रोड स्थित नहर पुलिया के पास युवक की लाश मिलने से सनसनी फैल गई। मृतक युवक बेंगलुरु में रहकर न्यायिक सेवा की तैयारी कर रहा था। मृतक की शिनाख्त अस्ती रोड निवासी विजय कुमार सिंह के बेटा अनुराग सिंह के रूप में हुई है। दो दिन पहले उसका जन्मदिन था। जन्मदिन मनाने के लिए वह लखनऊ स्थित अपने घर आया था। शनिवार दोपहर में वह घूमने के लिए बाइक लेकर घर से निकला था, इसके बाद अनुराग घर नहीं आया। उसके शव मिलने की सूचना मिली। मौके पर पहुंचे अनुराग के पिता ने मर्डर का आरोप लगाया है। वहीं, पोस्टमार्टम में लाश के सिर पर चोट के निशान पाए गए हैं।

अस्ती रोड इलाके में रहने वाले विजय कुमार सिंह के बेटे अनुराग सिंह का 18 नवंबर को जन्मदिन था। वह जन्मदिन मनाने के लिए 13 नवंबर को बेंगलुरु से घर आया था। शनिवार दोपहर में अनुराग अपनी बाइक से घूमने जाने की बात कह कर घर से निकला था।

अनुराग की मौत कैसे हुई, यह स्पष्ट नहीं

पिता विजय ने बताया कि, शाम तक बेटे नहीं आया। उसका फोन भी बंद आ रहा था। रविवार को पिता विजय बीकेटी कोतवाली में गुमशुदगी दर्ज कराने के लिए जाने ही वाले थे कि, उनके पास पुलिस का फोन आया। पुलिस ने उन्हें बताया कि, उनके बेटे अनुराग का शव आउटर रिंग रोड के पास पड़ा है। इंस्पेक्टर बीकेटी जितेंद्र ने बताया कि, मूलरूप से माल के बदैंया निवासी विजय कुमार सिंह करीब 30 वर्ष पहले बीकेटी के अस्ती रोड आकर रहने लगे थे। उनके बेटे का शव रविवार को भैंसामऊ आउटर रिंग रोड पुलिया के पास पड़ा मिला। अनुराग का शव पड़ा मिला था। उसकी मौत कैसे हुई है यह स्पष्ट नहीं हो पाया है।

एक साल बाद घर आया था अनुराग

पिता विजय कुमार के अनुसार, एलयू से एलएलबी की पढ़ाई पूरी करने के बाद अनुराग न्यायिक परीक्षा की तैयारी करने के लिए एक साल से बेंगलुरु में रह रहा था। पिता ने अनुराग की हत्या की आशंका जताई है। बहन ने बताया कि, भईया का जन्मदिन हर वर्ष धूमधाम से मनाते थे। इस साल भी जन्मदिन पर खूब मस्ती की थी। अनुराग एक वर्ष बाद घर आया था। ऐसे में रिश्तेदार और दोस्त भी आए थे। अनुराग की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया है।
टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article