लखनऊ

Lucknow KGMU: लखनऊ के लोगों के लिए राहत, अब केजीएमयू में भी होंगी ब्लड कैंसर से जुड़ी जांच

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Feb 10, 2023, 02:01 PM IST

Blood Cancer Test In KGMU: लखनऊ स्थित केजीएमयू के पैथोलॉजी विभाग में अब ब्लड कैंसर से जुड़ी अधिकतर जांचें होंगी। विभाग ने इन जांचों के लिए जरूरी उपकरण जुटा लिए है। केजीएमयू के साइटोजेनेटिक लैब सेंटर फॉर एडवांस रिसर्च की ओर से आयोजित सीएमई में पैथोलॉजी विभाग की डॉ. रश्मि कुशवाहा ने ये जानकारी दी।

Image

अब केजीएमयू में भी होंगी ब्लड कैंसर से जुड़ी जांचें

Photo : Twitter
KEY HIGHLIGHTS
  • केजीएमयू में भी होंगी ब्लड कैंसर से जुड़ी जांच
  • 24 घंटे जांच की सुविधा मरीजों को मिलेगी।
  • पीजीआई के समान दर पर होगी इसकी शुरुआत


Blood Cancer Test In KGMU: किंग जॉर्ज चिकित्सा विश्वविद्यालय (केजीएमयू) के पैथोलॉजी विभाग में अब ब्लड कैंसर से जुड़ जांच होंगी। इसकी तैयारियां पूरी हो गई हैं। जरूरी संसाधन भी जुटा लिए हैं। लखनऊ स्थित पीजीआई संस्थान के समान दर पर इनकी शुरुआत की जाएगी। केजीएमयू के साइटोजेनेटिक लैब सेंटर फॉर एडवांस रिसर्च की तरफ से आयोजित सीएमई में पैथोलॉजी विभाग की डॉ. रश्मि कुशवाहा ने यह जानकारी दी। उन्होंने कहा कि हेमेटोलॉजी विभाग में ब्लड कैंसर के रोगियों का इलाज किया जाता है। इस समय ब्लड कैंसर की कई जांचें होती हैं, लेकिन अभी भी सीएमएल और कई आधुनिक जांच नहीं हो पाती हैं।

इसी परेशानी को देखते हुए लैब का विस्तार किया है। जल्द ही ब्लड कैंसर की जांच अस्पताल में शुरू होगी। इसमें खून का नमूना लेकर 24 घंटे के अंदर मरीजों को रिपोर्ट उपलब्ध करा दी जाएगी। पीजीआई के बराबर या उससे कम दर पर रोगियों को जांच की सुविधा मुहैया कराने की तैयारी की जा रही है।

अत्याधिक रक्तस्राव होने पर महिलाएं तुरंत लें डॉक्टर से सलाह

फैकल्टी इंचार्ज सेंटर फॉर एडवांस रिसर्च डॉ. अमिता जैन के अनुसार, डाउन सिंड्रोम और थैलीसीमिया समेत अन्य दूसरी जांच केजीएमयू में की जा रही हैं। बच्चे में खून की कमी होने पर चिकित्सकों से सलाह लेनी चाहिए। क्वीनमेरी की डॉ. निशा सिंह ने कहा कि महिलाओं में बच्चेदानी के मुंह के कैंसर तेजी से बढ़ता जा रहा है। अगर समय पर जांच की जाए तो बीमारी पर काबू पाया जा सकता है। उन्होंने कहा कि अत्याधिक रक्तस्राव होने पर महिलाओं को तुरंत चिकित्सक की सलाह लेनी चाहिए। लोहिया संस्थान में पैथोलॉजी विभाग की अध्यक्ष डॉ. नुजहत हुसैन के अनुसार, रेडियोलॉजी संबंधी जांच जैसे सीटी स्कैन और एक्सरे आदि को भी बार-बार कराने से बचना चाहिए। ऐसे में कैंसर की आशंका बढ़ जाती है। डॉक्टर की सलाह पर जांच कराएं तो बेहतर है।

ब्लड प्रेशर की जांच साल भर में एक बार जरूरी

उधर, केजीएमयू लारी कॉर्डियोलॉजी विभाग के डॉ. ऋषि सेट्ठी ने सलाह दी है कि दिल की बीमारियां तेजी से बढ़ रही हैं। बड़ी संख्या में लोग गंभीर अवस्था में अस्पताल पहुंचते हैं। शुरुआत में लोगों को ब्लड प्रेशर गड़बड़ाने की जानकारी नहीं होती है। ब्लड प्रेशर से गंभीर गुर्दा और दिल समेत दूसरी गंभीर बीमारी होती हैं। कम से कम साल में एक बार ब्लड प्रेशर की जांच जरूर करानी चाहिए।
टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article