कानपुर

Kanpur Central Station: कानपुर सेंट्रल स्टेशन स्वच्छता और खानपान में हुआ हिट, मिला यह दर्जा, देश में होगा नाम

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Feb 9, 2023, 09:25 PM IST

Kanpur Central Railway Station: कानपुर के सेंट्रल स्टेशन ने स्वच्छता और खानपान के मामले में कीर्तिमान रचा है। प्रयागराज के बाद कानपुर सेंट्रल स्टेशन यूपी का दूसरा ईट राइट स्टेशन बन गया है। प्रमाण पत्र मिलने से कानपुर सेंट्रल स्टेशन का नाम देशभर में होगा। कानपुर सेंट्रल रेलवे स्टेशन के छोले चावल और समोसे यात्रियों को सबसे ज्यादा पसंद आए।

Image

सेंट्रल बना यूपी का दूसरा ईट राइट स्टेशन

Photo : ANI
KEY HIGHLIGHTS
  • कानपुर सेंट्रल बना यूपी का दूसरा ईट राइट स्टेशन
  • स्वच्छता और खानपान के मामले में रचा कीर्तिमान
  • प्रमाण पत्र मिलने से देशभर में होगा कानपुर सेंट्रल स्टेशन का नाम

Kanpur Central Railway Station: कानपुर का सेंट्रल रेलवे स्टेशन उत्तर प्रदेश का दूसरा ईट राइट स्टेशन बन गया है। स्वच्छता और बेहतर खान-पान में कानपुर सेंट्रल ने बाजी मारी है। इसका प्रमाण पत्र फूड सेफ्टी एंड स्टैंडर्ड अथॉरिटी ऑफ इंडिया ने जारी किया है। 26 दिसंबर 2024 तक यह प्रमाण पत्र मान्य रहेगा। अभी तक यूपी की लिस्ट में प्रयागराज जंक्शन का ही नाम शामिल था। दरअसल, कानपुर सेंट्रल स्टेशन पर दूषित खान-पान और साफ-सफाई की शिकायतें आती थीं, यह स्टेशन एक समय देश के सबसे गंदे स्टेशनों में शामिल हो गया था।

इसके बाद रेलवे और खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन ने मिलकर इस स्वच्छ बनाने के लिए काम किया। फूड सेफ्टी एंड स्टैंडर्ड अथॉरिटी की टीम ने अक्टूबर 2021 में यहां का सर्वे किया था। दुकानदारों और वेंडरों को ट्रेनिंग दी।

प्रमाण पत्र मिलने से देशभर में होगा सेंट्रल स्टेश का नाम

टीम ने खान-पान के सामान में इस्तेमाल करने वाले पानी, मसाले, बर्तन, कच्चे माल, एप्रेन और ग्लव्स के उपयोग के तरीके बताए, ताकि गुणवत्तापूर्ण खाना मिल सके। इसके बाद जांच में बेहतर खान-पान और स्वच्छता के साथ अन्य मानक भी यहां पूरे मिले। सहायक खाद्य आयुक्त द्वितीय विजय प्रताप सिंह के अनुसार, प्रमाण पत्र मिलने से कानपुर सेंट्रल स्टेशन का नाम देशभर में होगा।

छोले चावल का समोसा का जायका लाजवाब

कानपुर सेंट्रल रेलवे स्टेशन के छोले चावल और समोसे यात्रियों को सबसे ज्यादा पसंद आए। इसके अलावा पूड़ी-सब्जी और मसाल डोसा भी यात्रियों को खूब भाया। इन्हीं व्यंजनों की वजह से सेंट्रल स्टेशन ईट राइट सर्वे में हिट हो गया। खानपान और स्टॉलों की स्वच्छता भी शानदार रही। व्यंजन चखने वाले 200 लोगों से सर्वे में टीम ने तीन बार अलग-अलग विवरण दर्ज किया था। टीम ने लोगों से उनकी पसंद और नापसंद के बारे में जानकारी ली थी। गोपनीय तरीके से भी उनसे बात की थी। रेट के हिसाब से भी यात्रियों ने व्यंजनों को काफी पसंद किया। इसके बाद ही कानपुर सेंट्रल के नाम प्रमाण पत्र जारी हुआ। सहायक वाणिज्य प्रबंधक रेलवे संतोष कुमार त्रिपाठी ने कहा कि स्टेशन पर भोजन की गुणवत्ता की समय-समय पर जांच होती रहती है। इसके साथ ही घटिया सामान बेचने वाले स्टॉल संचालकों से जुर्माना भी वसूला जाता है।
टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article