जयपुर

Rajasthan News: मेथेनॉल से भरा टैंकर पलटा, लगी आग, जिंदा जला आदमी

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Sep 27, 2023, 05:36 PM IST

Methanol Tanker Overturned In Taranagar: केमिकल से भरा एक टैंकर पलट जाने से एक व्यक्ति की जिंदा जलकर मौत हो गई। वहीं, हादसे के बाद इसकी सूचना पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही पुलिस भी मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंचे परिजनों को शव हवाले कर दिया।

Image

Rajasthan News: मेथेनॉल से भरा टैंकर पलटा, लगी आग, जिंदा जला आदमी (सांकेतिक फोटो)

Photo : BCCL

Methanol Tanker Overturned In Taranagar: तारानगर थाना क्षेत्र के हड़ियाल-रतनपुरा रोड पर देर रात केमिकल से भरा एक टैंकर पलट गया। इस हादसे में एक व्यक्ति की जिंदा जलने से मौत हो गई। वहीं, हादसे के बाद इसकी सूचना पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही पुलिस भी मौके पर पहुंची। पुलिस ने हादसे की जानकारी टैंकर के मालिक को दी। टैंकर मालिक ने परिजनों को सूचित किया। सूचना मिलते ही परिजन भी मौके पर पहुंचे। हालांकि पुलिस ने शव को बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

पलटते ही लग गई आग

दरअसल, 26 सितंबर देर रात लाडनूं निवासी आनंद सिंह (26) गुजरात से टैंकर में मेथनल केमिकल भरकर हरियाणा जा रहा था। इस दौरान अचानाक से रास्ते में टैंकर का टायर फट गया। टैंकर का टायर फटने से केमिकल से भरा टैंकर पलट गया। टैंकर में मेथेनॉल भरे होने से टैंकर में तुरंत आग लग गई। इस दर्दनाक हादसे में आनंद जिंदा जल गया। उसे बचाव करने का भी मौका नहीं मिला।

केबिन में मिले नर कंकाल

इसकी सूचना मिलते ही पुलिस भी मौके पर पहुंची। पुलिस ने टैंकर मालिक के हवाले से परिजनों को सूचित किया। परिजन भी मौके पर पहुंचे। पुलिस ने किसी तरह टैंकर केबिन में मिले मृतक के नर कंकाल को बाहर निकालकर तारानगर पीएचसी की मोर्चरी में रखवाया। इसके बाद 27 सितंबर को मृतक के शव को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों के हवाले कर दिया।

दूर-दूर तक फैल गई लपटें

वहीं, तारानगर थानाधिकारी नवनीत सिंह ने बताया कि टैंकर में मेथेनॉल केमिकल भरा था। जिससे टैंकर के पलटते ही उसमें आग लग गई। आग इतनी भीषण थी कि दूर-दूर से आग की चपेट साफ देखी जा सकती थी। आग के कारण हाइवे के दोनों तरफ वाहनों की लंबी कतारे लग गई। वहीं, शव के पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया गया।

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article