जयपुर

Jaipur Railway: गुड न्यूज! जयपुर के इस स्टेशन से बीकानेर तक सीधी रेल सेवा शुरू, जानिए गाड़ी का नाम और टाइमिंग

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Feb 21, 2023, 07:17 PM IST

Train Between Kanakpura To Bikaner: जयपुर के कनकपुरा रेलवे स्टेशन पर अब बीकानेर-जयपुर इंटरसिटी एक्सप्रेस (लीलण एक्सप्रेस) का ठहराव होगा। रेलवे की इस पहल से कनकपुरा रेलवे स्टेशन और बीकानेर के बीच सीधी रेल सेवा शुरू हो जाएगी। इस स्टेशन पर ठहराव दो मिनट के लिए होगा। यहां से यात्रा करने वाले सिरसी, वैशाली और आसपास के लोगों को इसका लाभ मिलेगा।

Image

जयपुर के कनकपुरा रेलवे स्टेशन पर दो मिनट के लिए 23 फरवरी से होगा लीलण एक्सप्रेस का ठहराव (फाइल फोटो)

Photo : ANI
KEY HIGHLIGHTS
  • जयपुर के कनकपुरा स्टेशन पर होगा लीलण एक्सप्रेस का ठहराव
  • 23 फरवरी से कनकपुरा रेलवे स्टेशन पर ठहरेगी ट्रेन
  • सिरसी, अजमेर रोड और वैशाली के यात्रियों को भी मिलेगा लाभ


Jaipur News: बीकानेर से जयपुर के बीच चलने वाली लीलण एक्सप्रेस का यात्रियों की सुविधा के लिए रेलवे ने एक और स्टेशन पर ठहराव बढ़ाने का फैसला किया है। अब तक इस ट्रेन का जयपुर जंक्शन के अलावा गांधी नगर स्टेशन पर ही ठहराव हो रहा था, लेकिन अब कनकपुरा स्टेशन पर भी बीकानेर से आने वाली ट्रेन रुका करेगी। इससे कनकपुरा स्टेशन से बीकानेर की यात्रा करने वाले लोगों को सीधा लाभ मिलेगा। अब यह ट्रेन जयपुर में तीन स्टेशनों पर रुका करेगी।

बता दें कि, जिस ट्रेन का ठहराव होने वाला है वह बीकानेर-जयपुर इंटरसिटी एक्सप्रेस के नाम से जानी जाती है। इसे लीलण एक्सप्रेस भी कहते हैं। इस ट्रेन का कनकपुरा स्टेशन पर ठहराव दो मिनट के लिए तय किया गया है। ऐसे में जयपुर के कनकपुरा स्टेशन से बीकानेर के लिए सीधी रेल सेवा शुरू हो जाएगी। इससे जयपुर के सिरसी सहित अनेक क्षेत्रों में रहने वाले यात्रियों को सीधा लाभ मिल सकेगा, जो बीकानेर आते-जाते रहते हैं।

ये है ट्रेन का शेड्यूल

मिली जानकारी के अनुसार, गाड़ी संख्या 12467, बीकानेर-जयपुर इंटरसिटी एक्सप्रेस ट्रेन 23 फरवरी से कनकपुरा स्टेशन पर दोपहर 12:47 बजे पहुंच जाएगी। ये गाड़ी यहां से दोपहर 12:49 बजे जयपुर जंक्शन के लिए रवाना होगी। इसी प्रकार गाड़ी संख्या 12468, बीकानेर-जयपुर इंटरसिटी एक्सप्रेस दिनांक 23 फरवरी से कनकपुरा स्टेशन पर शाम 04:44 बजे पहुंचेगी। यह ट्रेन इसके बाद शाम 04:46 बजे बीकानेर के लिए रवाना हो जाएगी।

इन क्षेत्रों के लोगों को मिलेगा फायदा

जानकारी के लिए बता दें कि, जयपुर में कनकपुरा स्टेशन वैशाली के काफी नजदीक है। ऐसे में वैशाली मे रहने वाले यात्रियों को भी इस ट्रेन का सीधा लाभ मिल सकता है। इसके अलावा सिरसी, अजमेर रोड के रहने वाले यात्रियों के लिए ये स्टेशन काफी लाभदायी होगा। जिस तरह जयपुर के गांधी नगर स्टेशन को विकसित किया गया था, ठीक वैसे ही कनकपुरा स्टेशन को भी विकसित करने का प्लान बनाया जा रहा है। ट्रेन के ठहराव से कनकपुरा स्टेशन पर यात्रियों की संख्या में भी इजाफा देखने को मिलेगा।
टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article