जयपुर

Jaipur Suicide: बिजनेसमैन ने खुद को गोली से उड़ाया, सुसाइड से पहले वीडियो बना बताई वजह

  • Produced by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Nov 17, 2022, 01:53 PM IST

Jaipur Suicide Case: जयपुर में एक बिजनेसमैन ने खुदकुशी कर ली। उसने अपनी लाइसेंसी रिवाल्वर से खुद को गोली मारकर जान दे दी। सुसाइड से पहले उसने एक वीडियो बनाया है। वीडियो में उसने बिजनेस पार्टनर के धोखा देने की बात कही है। उसने आत्महत्या करने के पीछे कर्ज का होना भी एक कारण बताया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Image

जयपुर में बिजनेसमैन ने खुद को लाइसेंसी रिवाल्वर से मारी गोली (प्रतीकात्मक तस्वीर)

KEY HIGHLIGHTS
  • बिजनेस में पार्टनर से धाखा मिलने पर किया सुसाइड
  • लाइसेंसी रिवाल्वर से खुद को मार ली गोली
  • डेढ़ साल पहले भी कारोबारी ने किया था आत्महत्या का प्रयास

Jaipur News: जयपुर के शास्त्री नगर थाना इलाके में बुधवार को एक किराना कारोबारी ने लाइसेंसी रिवाल्वर से खुद को गोली मार ली। कारोबारी को लहूलुहान हालत में उसके परिवार के सदस्य अस्पताल लेकर पहुंचे थे, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक के मोबाइल से एक वीडियो पुलिस को मिला है जिसमें वह बिजनेस में धोखा, कर्ज के बोझ तले दबे होने की बात कहता नजर आ रहा है।

बता दें कि, अस्पताल की ओर से पुलिस को वारदात की सूचना दी गई थी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए रखवा दिया। डीसीपी नॉर्थ परिस देशमुख के अनुसार, पानीपेच स्वर्णकार कॉलोनी स्थित नेहरू नगर निवासी व्यवसायी मनमोहन सोनी ने खुद को अपनी लाइसेंसी रिवाल्वर से खुद को गोली मारकर जान दे दी।

बिजनेस पार्टनर से मिला था धोखा

मृतक कारोबारी के रिश्तेदार समर सोनी के अनुसार, मृतक 20 साल से सत्यार्थ नाम के एक व्यक्ति के साथ बिजनेस पार्टनर बनकर काम कर रहा है। सत्यार्थ फाइनेंस करने का काम करता है, जिसने मृतक के 7 करोड़ रुपए एक जगह इन्वेस्ट करवाए थे। कोरोना काल में सत्यार्थ ने जवाब दे दिया और साथ ही मृतक को उसकी राशि वापस लौटाने से मना कर दिया। मृतक ने जब बार-बार अपनी राशि मांगी, तो सत्यार्थ ने घर बुलाकर मृतक को कई तरह की धमकी दी। समर सोनी का आरोप है कि, सत्यार्थ के पिता डीएसपी के पद से रिटायर होकर आए हैं, जिससे कोई सत्यार्थ पर उंगली उठाने का काम नहीं कर सकता था। बता दें कि, मृतक ने कोर्ट के जरिए शास्त्री नगर थाने में सत्यार्थ के खिलाफ एफआईआर दर्ज करवाई थी।

पहले भी किया आत्महत्या का प्रयास

समर सोनी ने आगे बताया कि, बिजनेस पार्टनर से धोखा मिलने और कहीं भी सुनवाई नहीं होने से आहत किराना कारोबारी मनमोहन सोनी ने तकरीबन डेढ़ साल पहले भी अपने घर पर आत्महत्या का प्रयास किया था। उस वक्त मनमोहन ने नींद की दवा का पूरा पत्ता ही खा लिया था। हालांकि परिजनों की सूझबूझ के चलते उसकी जान बच गई। मृतक के रिश्तेदार समर सोनी ने मृतक के बिजनेस पार्टनर सत्यार्थ पर यह भी आरोप भी लगाए हैं कि, जब मृतक ने फास्ट ट्रैक कोर्ट में सिविल का केस किया था तब भी उनकी सुनवाई नहीं हो पाई थी। फास्ट ट्रैक अदालत में केस जाने के बावजूद भी सुनवाई करने की बजाए मामले में तारीख पर तारीख मिलती रही। जिसके चलते कारोबारी मनमोहन काफी डिप्रेशन में रहने लगा और उसी के चलते उसने लाइसेंसी रिवाल्वर से खुद को गोली मारकर जान दे दी।
टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!

संबंधित खबरें

दिल्ली के कनॉट प्लेस में फिर इकट्ठे हुए प्रदर्शनकारी, इस बार थी ये मांग, 20 से ज्यादा हिरासत में; पुलिस बोली- नहीं थी अनुमति

दिल्ली के कनॉट प्लेस में फिर इकट्ठे हुए प्रदर्शनकारी, इस बार थी ये मांग, 20 से ज्यादा हिरासत में; पुलिस बोली- नहीं थी अनुमति

दिल्ली के ITO पर बेकाबू स्विफ्ट ने डिवाइडर-रेलिंग तोड़कर इनोवा को मारी टक्कर, दिल्ली और कर्नाटक के विधायक समेत 6 घायल

दिल्ली के ITO पर बेकाबू स्विफ्ट ने डिवाइडर-रेलिंग तोड़कर इनोवा को मारी टक्कर, दिल्ली और कर्नाटक के विधायक समेत 6 घायल

बेहतर भविष्य की उम्मीद, कर्ज लेकर विदेश का रुख और फिर...न्यूयॉर्क में पिज्जा डिलीवरी के दौरान पंजाब के गुरदीप सिंह की हुई हत्या

बेहतर भविष्य की उम्मीद, कर्ज लेकर विदेश का रुख और फिर...न्यूयॉर्क में पिज्जा डिलीवरी के दौरान पंजाब के गुरदीप सिंह की हुई हत्या

मोबाइल का झगड़ा या संपत्ति का विवाद? महाराष्ट्र में 3 मौतों पर उठे सवाल; अब पुलिस खोलेगी असली राज

मोबाइल का झगड़ा या संपत्ति का विवाद? महाराष्ट्र में 3 मौतों पर उठे सवाल; अब पुलिस खोलेगी असली राज

शिबू सोरेन के गांव से उठेगी JPSC-JSSC सुधार की आवाज, 24 जिलों में देवेंद्र महतो का हल्ला बोल; निकालेंगे 'भ्रष्टाचार मुक्त भर्ती यात्रा'

शिबू सोरेन के गांव से उठेगी JPSC-JSSC सुधार की आवाज, 24 जिलों में देवेंद्र महतो का हल्ला बोल; निकालेंगे 'भ्रष्टाचार मुक्त भर्ती यात्रा'