जयपुर

राजस्थान की बड़ी खबरें, 19 सितंबर 2023: गणेश चतुर्थी पर तैयार की गई गोबर की गणेश की प्रतिमा, कई जिलों में भारी बारिश का अलर्ट जारी

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Sep 19, 2023, 11:04 AM IST

Rajasthan News in Hindi, Rajasthan Ki Taaja Khabar (आज की राजस्थान की ताजा न्यूज लाइव, आज के राजस्थान समाचार) 19 सितंबर 2023: खबरों की इस कड़ी में आज हम आपको राजस्थान की बड़ी खबरें बताएंगे। ये है आज की ताजा खबरेंः

Image

राजस्थान की बड़ी खबरें, 19 सितंबर 2023: गणेश चतुर्थी पर तैयार की गई गोबर की गणेश की प्रतिमा, कई जिलों में भारी बारिश का अलर्ट जारी

Rajasthan Ki Taaja Khabar (आज की राजस्थान की ताजा न्यूज लाइव, आज के राजस्थान समाचार) 19 सितंबर 2023 LIVE : 10 वीं पास बेरोजगार युवकों के लिए इंडियन रेलवे में नौकरी करने का शानदार मौका। जोधपुर के नागौरी गेट थाना क्षेत्र के जनता कॉलोनी से एक मामला सामने आया है। धौलपुर में सोमवार देर शाम मनियां थाने के सामने दो बाइकों के बीच भिड़ंत हो गई। वही, मौसम विभाग ने आज भी बारिश का अलर्ट जारी किया है। राजस्थान के सभी जिलों-कस्बों की सभी छोटी-बड़ी खबरें आप एक साथ इस जगह पढ़ पाएंगे। दिनभर आप इस पेज पर बने रहे और अपने इलाके की लेटेस्ट अपडेट जानते रहें। इन्हीं खबरों के साथ ही इन्हीं राज्यों के प्रमुख समाचार इस प्रकार हैः

  • राजस्थान के कई जिलों में भारी बारिश के बाद राजस्थान में चंबल, कालीसिंध, माही समेत कई नदियों का जलस्तर बढ़ गया। वही, मौसम विभाग ने आज भी बारिश का अलर्ट जारी किया है।
  • 10 वीं पास बेरोजगार युवकों के लिए इंडियन रेलवे में नौकरी निकली है। बता दें ईस्टर्न रेलवे में 3115 पदों पर वैकेंसी निकली है। इसके लिए आप रेलवे की ऑफिशियल वेबसाइट indianrailways.gov.in पर जाकर 26 अक्टूबर तक ऑनलाइन अप्लाई कर सकते है।
  • बानसूर में गणेश चतुर्थी के त्योहार पर स्वयं सहायता समूह की महिलाओं ने गाय के गोबर की गणेश की प्रतिमा और धार्मिक चिन्ह ओम , स्वास्तिक, शुभ लाभ व तोरण तैयार किए गए। हालांकि इन मूर्तियों को बाजार में बेचा जा रहा है।
  • कोटा से फिर एक छात्रा की खुदकुशी का मामला सामने आया है। दरअसल, यूपी की 16 साल की छात्रा ने अपने छात्रावास के कमरे में जहर खा ली। इलाज के दौरान छात्रा की मौत हो गई।
  • जोधपुर के नागौरी गेट थाना क्षेत्र के जनता कॉलोनी से एक मामला सामने आया है। दरअसल, मकान की बालकनी गिरने से दो मजदूरों की इलाज के दौरान मौत हो गई।
  • जयपुर के विद्याधर नगर थाना क्षेत्र में एकतरफा प्यार में युवती की हत्या करने वाले आशिक को एनडीपीएस मामलों की विशेष अदालत ने उम्र कैद की सज़ा सुनाई हैं।
  • मलारना डूंगर थाना क्षेत्र के भाडौती मथुरा हाईवे पर हिंडौन की तरफ जा रहा एक तेज रफ्तार केलों से भरा ट्रक अनियंत्रित होकर पलट गया। इस हादसे में ड्राइवर घायल हो गया। घटना पर मौजूद लोगों ने ड्राइवर को अस्पताल में भर्ती करवाया।

  • धौलपुर में सोमवार देर शाम मनियां थाने के सामने दो बाइकों के बीच भिड़ंत हो गई। इस भिड़ंत में एक मौत हो गई। जबकि दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों घायलों का अस्पताल में इलाज जारी हैं।
  • टाइम्स नाउ नवभारत
    टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

    अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

    और पढ़ें
    End of Article
    Subscribe to our daily Newsletter!