गुरुग्राम

Haryana: Gurugram Dwarka Expressway को लेकर आखिर क्यों हो रही है किरकिरी? जानें कब होगा पूरा

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Sep 26, 2023, 04:44 PM IST

Gurugram Dwarka Expressway: बता दें इससे पहले पिछले साल दिसंबर माह तक पूरा न होने के कारण इसका समयावधि बढ़ाकर मार्च तक किया गया था। हालांकि यह कार्य मार्च तक भी पूरा नहीं हो सका। इसी को देखते हूए एनएचएआई (NHAI) ने दिन-रात काम कर पूरा करने का लक्ष्य रखा है।

Image

Gurugram Dwarka Expressway को लेकर आखिर क्यों हो रही है किरकिरी? जानें कब होगा पूरा (Representative image, Source: Istockphoto, TN Digital)

Gurugram Dwarka Expressway: दिल्ली-गुरुग्राम एक्सप्रेस-वे (Delhi-Gurugram-Expressway) को लेकर विवाद कम होने का नाम ही नहीं ले रहा है। भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (National Highways Authority of India) का यह कार्य पिछले साल दिसंबर माह में पूरा होने वाला था लेकिन यह निर्माण कार्य अभी तक पूरा नहीं हुआ है। इसकी वजह से लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। हालांकि गुरुग्राम (Gurugram) भाग की जिम्मेदारी एलएंडटी (L&T) नामक कंपनी को दी गई है। जबकि दिल्ली भाग की जिम्मेदारी जय कुमार इंफ्रा प्रोजेक्ट लिमिटेड (J. Kumar Infraprojects Ltd) को दी गई है।

15 अक्टूबर तक होगा पूरा

हालांकि गुरुग्राम-द्वारका-एक्सप्रेस-वे (Gurugram Dwarka Expressway) पूरा करने के लिए 15 अक्टूबर तक का ही समय दिया गया है। अब ऐसे में देखना यह है कि क्या यह निर्माण कार्य समय पर पूरा हो सकेगा या नहीं? बता दें इससे पहले पिछले साल दिसंबर माह तक पूरा न होने के कारण इसका समयावधि बढ़ाकर मार्च माह तक किया गया था। हालांकि यह कार्य मार्च तक भी पूरा नहीं हो सका। इसी को देखते हूए एनएचएआई (NHAI) ने दिन-रात काम कर 15 अक्टूबर तक काम पूरा करने का लक्ष्य रखा है।

दिल्ली भाग के पूरा होने का नहीं किया जाएगा इंतजार

बताया जा रहा है कि निर्माण कार्य पूरा होते ही निरक्षण के बाद इसे चालू कर दिया जाएगा। इसके लिए दिल्ली भाग के पूरा होने का इंतजार नहीं किया जाएगा। वहीं, अगले साल मार्च तक दिल्ली भाग का भी निर्माण कार्य पूरा होने की उम्मीद जताई जा रही है। हालांकि मिली जानकारी के मुताबिक अगले महीने से गुरुग्राम-दिल्ली सीमा पर टोल प्लाजा (Toll-Plaza) बनाने का भी कार्य शुरू कर दिया जाएगा।

9 हजार करोड़ से ज्यादा खर्च होने की उम्मीद

परियोजना निदेशक आकाश का कहना है कि इस पूरे प्रोजेक्ट में 9 हजार करोड़ रुपए से ज्यादा खर्च होने की उम्मीद है। उनका यह भी कहना है कि प्रोजेक्ट को हर हाल में तय समय सीमा के अंदर ही पूरा कर लिया जाएगा। बता दें यह देश का सबसे छोटा व पहला अर्बन एक्सप्रेस-वे (Urban Expressways) होगा।

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article