Greater Noida News: ग्रेटर नोएडा के वेंडर्स (पथ विक्रेता) को अपनी रोजी-रोटी कमाने के लिए मुकम्मल जगह देने की तैयारी चल रही है। इस लिए ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण की योजना अब अंतिम दौर में पहुंच गई है। टाउन वेंडिंग कमेटी की तीसरे दौर की बैठक ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण की एसीईओ प्रेरणा शर्मा की अध्यक्षता में बोर्ड रूम में संपन्न हुई। बैठक में आगामी नौ फरवरी को ड्रा के जरिए वेंडिंग जोन में पात्रों को जगह तय कर देने का निर्णय लिया गया।
बता दें कि, पात्र वेंडर्स सात फरवरी तक प्राधिकरण को अपनी प्राथमिकताएं बताने का काम कर सकते हैं। वेंडिंग जोन बन जाने से शहरवासियों और पथ विक्रेताओं को काफी फायदा होगा। अब सड़क किनारे लगने वाले बेवजह जाम से निजात मिल सकेगी।
