ग्रेटर नोएडा

Greater Noida: ग्रेनो ने लॉन्च की औद्योगिक भूखंड योजना, आप भी ऐसे कर सकते हैं आवेदन

यूपी के ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के 44 औद्योगिक भूखंडों के ब्रोशर ऑनलाइन उपलब्ध हो गए हैं। आप नीचे दिए गए वेबसाइट के जरिए ऑनलाइन अप्लाई कर सकते हैं।

Image

ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण

Photo : BCCL

ग्रेटर नोएडा: 44 औद्योगिक भूखंडों की योजना लॉन्च होते ही लोगों के लिए खोल दी गई है। ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण की इस स्कीम के ब्रोशर 30 जनवरी से ऑनलाइन उपलब्ध हो गए हैं। अब इन 44 भूखंडों के आवंटन से ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण को प्लॉट के एवज में रिजर्व प्राइस से करीब 500 करोड़ रुपये मिलने की उम्मीद जताई जा रही है। जानकारी के मुताबिक, इन औद्योगिक भूखंडों का आवंटन साक्षात्कार के जरिए हो रहा है। इनका आवंटन होने से 5000 करोड़ रुपये का निवेश और 10 हजार युवाओं को प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष तरीके से रोजगार के अवसर मिलने का अनुमान भी है।

इस वेबसाइट पर करें अप्लाई

मीडिया रिपोर्ट्स के हवाले से ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के सीईओ एनजी रवि कुमार के निर्देश पर उद्योग विभाग ने 44 भूखंडों की योजना लॉन्च कर दी है। इस योजना के जरिए लगभग 50 एकड़ जमीन आवंटित की जाएगी। इन 44 भूखंडों में से 8 भूखंड सेक्टर ईकोटेक वन एक्सटेंशन वन में सेक्टर ईकोटेक वन एक्सटेंशन में 1 भूखंड, ईकोटेक चार में एक, ईकोटेक छह बी में दो, ईकोटेक छह में 23 भूखंड और उद्योग केंद्र एक्सटेंशन वन में 7 और उद्योग विहार एक्सटेंशन में दो भूखंड हैं। ये भूखंड 135 वर्ग मीटर से लेकर 20354 वर्ग मीटर एरिया तक के हैं। एनबीटी में छपे लेख के मुताबिक, विगत मंगलवार से ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण की वेबसाइट www.greaternoidaauthority.in पर इनके ब्रोशर उपलब्ध हो गए हैं। इनको डाउनलोड किया जा सकता है। इन भूखंडों के लिए निवेश मित्रा www.niveshmitra.up.nic.in पोर्टल के जरिए ऑनलाइन आवेदन किया जाएगा। ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण की वेबसाइट से भी इसका लिंक दिया गया है।

वेबसाइट पर ब्रोशर उपलब्ध

ये भूखंड 135 वर्ग मीटर से लेकर 20,354 वर्ग मीटर एरिया तक के हैं। 30 जनवरी से ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण की वेबसाइट पर ब्रोशर उपलब्ध हो गए हैं। इनको डाउनलोड किया जा सकता है। इन भूखंडों के लिए निवेश मित्रा पोर्टल के जरिए ऑनलाइन आवेदन किया जाएगा। 30 जनवरी 2024 से ब्रोशर डाउनलोड करने व पंजीकरण शुल्क का भुगतान कर पंजीकरण कराने की सुविधा शुरू हो गई है। पंजीकरण की अंतिम तिथि 19 फरवरी है। पंजीकरण शुल्क, ईएमडी (अर्नेस्ट मनी डिपॉजिट) और प्रोसेसिंग फीस भी 19 फरवरी तक ही जमा की जा सकती है। इन भूखंडों पर आवंटन के पश्चात एक माह में ही पजेशन मिल जाएगी।

Pushpendra kumar
पुष्पेंद्र कुमारauthor

पुष्पेंद्र कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में चीफ कॉपी एडिटर के रूप में सिटी डेस्क पर कार्यरत हैं। जर्नलिज्म में मास्टर्स डिग्री हासिल करने के बाद से वे पिछले 7 वर्षों से सक्रिय पत्रकारिता में जुड़े हैं। इस दौरान उन्होंने 10,000 से अधिक खबरें लिखी हैं। पुष्पेंद्र हाइपर-लोकल मुद्दों, रेलवे, रोड, इंफ्रास्ट्रक्चर, डेवलपमेंट, कृषि और मौसम से जुड़ी खबरों पर गहरी पकड़ रखते हैं। शहर से लेकर गांव-देहात तक की संवेदनशीलताओं को समझते हुए वे लोकल खबरों को ऐसा रूप देते हैं जो न केवल तथ्यपूर्ण होता है, बल्कि पाठकों से भावनात्मक रूप से भी जुड़ता है।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!