फरीदाबाद

Valentine Week 2023: फरीदाबाद की ये मार्केट हैं सबसे खास फूड प्लेस, वैलेंटाइन पर मिलेगा बेहतरीन स्वाद

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Feb 10, 2023, 06:11 PM IST

Valentine Week 2023: फरीदाबाद की बाजारों और गलियों में आपको देश के हर राज्‍य का फूड कल्‍चर देखने को मिलेगा। यहां पर आपको कई शानदार स्‍ट्रीट फूड्स का स्‍वाद लेने को मिल जाएगा। इस वैलेंटाइन अगर आप अपने पार्टनर के साथ कुछ अलग स्‍वाद ट्राय करना चाहते हैं तो फरीदाबाद आपके लिए बेस्‍ट रहेगा।

Image

फरीदाबाद की गलियों का स्‍वाद निराला

KEY HIGHLIGHTS
  • फरीदाबाद में आपको मिलेगा कई शानदार स्‍ट्रीट फूड्स का स्‍वाद
  • शहर में मिलेगा वेज और नॉनवेज दोनों तरह का मिलेगा जायका
  • वैलेंटाइन पर पार्टनर के साथ ले सकते हैं स्‍ट्रीट फूड्स का स्‍वाद


Valentine Week 2023: फरीदाबाद की पहचान एक इंडस्ट्रियल सिटी के तौर पर होती है। इन इंडस्‍ट्री को चलाने के लिए इस शहर में देश के अलग-अलग राज्‍यों से के लाखों प्रवासी यहां पहुंचते हैं। यही कारण है की इस शहर में हर राज्‍य के फूड कल्‍चर की झलक देखने को मिल जाता है। शहर के प्रमुख चौक-चौराहों से लेकर गली मोहल्‍लों तक में आपको कई शानदार स्‍ट्रीट फूड्स का स्‍वाद मिलेगा। इनमें से कई ऐसे स्‍ट्रीट फूड्स हैं जो अब इस शहर को नया पहचान दे रहे हैं। इस वैलेंटाइन अगर आप अपने पार्टनर के साथ कुछ अलग स्‍वाद ट्राय करना चाहते हैं तो फरीदाबाद के इन जगहों पर आ सकते हैं।

सेक्टर 14 की चाट

युवा से लेकर बुजुर्ग तक, सभी का चाट ऑल टाइम फेवरेट स्‍ट्रीट फूड होता अगर आपको भी चटपटे चाट पसंद है तो आप अपने पार्टनर के साथ चाट के मजे लेने के लिए फरीदाबाद के सेक्‍टर 14 आ सकते हैं। यहां की मार्केट में आपको कई ऐसे चाट कॉर्नर मिल जाएंगे, जहां पर आप गोलगप्पे, भल्ले, छोले टिक्की और पापड़ी का चटपटा स्‍वाद ले सकते हैं।

सेक्टर 18ए की कचौरी

अगर आपको सुबह घूमना पसंद है तो घूमने के साथ सुबह नाश्‍ते में कचौरी का लुफ्त उठा सकते हैं। सेक्‍टर 18ए की फिजा में सुबह के समय गरम और करारी कचौरियों की महक फैली रहती है। यहां अपने पार्टनर के साथ आलू की सब्जी, चटनी और लस्‍सी के साथ खस्ता कचौरी का पूरा मजा ले सकते हैं। इनके अनोखे स्वाद लोगों को दूर दूर से खींच लाते हैं।

सेक्टर-16 की तंदूरी चाप रोल

सेक्टर-16 का मार्केट गर्लफ्रेंड के साथ हैंगआउट करने की बेस्‍ट जगह है। यहां कई ऐसी दुकाने हैं जो खासकर शाम के समय ही खुलती है। सेक्टर-16 मार्केट हर शाम को युवाओं से खचाखच भर जाता है। इस मार्केट की तंदूरी चाप रोल, अफगानी रोल, तवा चाप ग्रेवी, काली मिर्च चाप और रूमाली रोटी लोगों को खूब पसंद आती है।

सेक्टर-14 नॉनवेज हब

अगर आप नॉनवेज लवर्स हैं तो आपके लिए सेक्टर-14 सबसे बेस्‍ट रहेगा। यहां पर हर तरह के नॉनवेज डिश स्ट्रीट पर ही मिल जाएंगे। यहां की बिरयानी लोगों के बीच काफी फेमस है। यहां पर फिश और चिकन के कई सारी वैरायटी मिल जाएगा। इस बाजार में शाकाहारी पसंद लोग मोमोज का लुत्फ उठाने के लिए आते हैं।
टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article