दिल्ली

Delhi Food: लाफिंग से लेकर थुकपा और टिंगमो तक, दिल्ली में यहां लीजिए लजीज तिब्बती खाने का स्वाद

दिल्ली और एनसीआर में रहने वाले नॉर्थ इस्ट और तिब्बती खाना खाने के लिए मजनू के टीला का रूख करते हैं। यहां पर कई फेमस रेस्टोरेंट्स हैं, जो बेहत ही स्वादिष्ट खाना परोसते हैं। वीकेंड पर लोगों की भीड़ देख आप यहां के स्वाद का अंदाजा लगा सकते हैं। यहां आपको कई तरह के व्यंजन खाने को मिलेंगे।

Image

दिल्ली में तिब्बती फूड

दिलवालों की दिल्ली में आपको अलग-अलग जगहों से आए लोग, घूमने और शॉपिंग के लिए अलग-अलग जगहें और कई वैरायटी के फूड मिलेंगे। दिल्ली में खानें की फेमस जगहों में से एक मजनू का टीला भी है। आपने इसका नाम पहले भी जरूर सुना होगा। अगर नहीं तो अभी आपको दिल्ली के बारे में बहुत कुछ जानना बाकी है। मजनू का टीला के आसपास अफगानी, तिब्बती, नेपाली और भी कई कम्यूनिटी के लोग रहते हैं। कहते हैं कि यहां ज्यादातर तिब्बती लोग हैं। मजनू के टिले को इन लोगों का घर कहा जाता है। वहीं यहां का तिब्बती खाना भी काफी मशहूर है।

दिल्ली और एनसीआर के लोग नॉर्थ इस्ट और तिब्बती खाना खाने के लिए मजनू के टीला का रूख करते हैं। यहां पर कई फेमस रेस्टोरेंट्स हैं, जो बेहत ही स्वादिष्ट खाना परोसते हैं। वीकेंड पर यहां लोगों की भीड़ देख आप इसके स्वाद का अंदाजा लगा सकते हैं। यहां आपको कई तरह के व्यंजन खाने को मिलेंगे। साथ ही यहां तिब्बती खाने के शौकीनों के लिए भी कई सारे ऑप्शन अवेलेबल है।

लाफिंग

तिब्बती फूड में लाफिंग सबसे फेमस फूड में से एक है। मजनू के टीले में आपको तिब्बती व्यंजनों की वैरायटी मिलेगी। यहां के लाफिंग को आप एक बार जरूर ट्राई करें। लोगों की यहां काफी भीड़ उमड़ती है।

थुकपा

मजनू का टीले में आपको टेस्टी थुकपा भी मिलेगा। थुकपा हेल्दी फूड होता है, जो नूडल्स और सूप से तैयार किया जाता है। साथ ही इसमें कई तरह की सब्जियों का इस्तेमाल किया जाता है।

थेनथुक

मजनू के टीले में आपको थेनथुक व्यंजन खाने को मिलेगा। यह थुकपा की तरह ही हेल्दी और टेस्टी होता है, जो गेहूं से बने नूड्ल्स से तैयार किया जाता है। लोग इसमें मोमोज डालकर भी पकाते हैं।

शाप्टा

सब्जियों और टेस्टी मसालों से तैयार इस डिश को फूड प्रेमी काफी पसंद करते हैं। यह काफी हद तक चाइनीज़ स्टिर फ्राई की तरह होता है। इसके साथ आप किसी मेन कोर्स को शामिल कर इसका स्वाद बढ़ा सकते हैं।

टिंगमो

टिंगमो को ब्रेड से तैयार किया जाता है। यह उबले हुए ब्रेड और मसालों का लजीज कॉम्बीनेशन होता है, जिसका स्वाद आपको बार-बार इसकी याद दिलाएगा। जब भी आपका तिब्बती खाने का मन करें आप मजनू का टीला जाएं। यहां के रेस्टोरेंट्स में आपको इस तरह के कई डिश सर्व किए जाएंगे।

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें हिंदी में और देखें छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Live TV पर। शहर (Delhi News) अपडेट और चुनाव (Elections) की ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से।

Maahi Yashodhar
Maahi Yashodharauthor

माही यशोधर Timesnowhindi.com में न्यूज डेस्क पर काम करती हैं। यहां वह फीचर, इंफ्रा, डेवलपमेंट, पॉलिटिक्स न्यूज कवर करती हैं। इसके अलावा वह डेवलपमेंट की खबरों पर भी नजर रखती हैं। वह सड़क, रेल और इंफ्रास्ट्रक्चर के अलावा क्राइम और पर्यावरण से जुड़ी खबरें भी लिखती हैं। राजनीति में खास रुचि होने के कारण वह राजनेताओं और राजनीति से जुड़ी खबरें ब्रेक करते हैं। इससे पहले माही ने देश के नामी मीडिया संस्थानों एनडी टीवी और न्यूज18 में काम किया है। माही यशोधर ने पत्रकारिता में डिग्री ली है। उन्होंने अपने पत्रकारिता सफर की शुरुआत देश के नामी संस्थान टाइम्स से की थी, जहां उन्होंने एंटरटेनमेंट डेस्क पर रहते हुए खबरों को धार दी। इसके बाद वह डिजिटल पत्रकारिता में आगे बढ़ती रहीं। पूर्व में माही यशोधर ने एंटरटेनमेंट, हेल्थ, एजुकेशन, एस्ट्रो, वायरल और लाइफस्टाइल की खबरों पर काम किया है। माही हर छोटी-बड़ी खबर को जल्द से जल्द अपने पाठकों तक पहुंचाने की कोशिश करती हैं। माही अपने पाठकों की नब्ज अच्छे से समझती हैं। उन्हें खबरों की अच्छी समझ है और उनकी भाषा ऐसी है कि कम शब्दों में भी पाठक को पूरी खबर समझा देती हैं।

और पढ़ें
End of Article