दिल्ली

मां के खिलाफ नाबालिग बेटा पहुंचा कोर्ट, मांगा 60 हजार रुपये का मासिक भरण-पोषण मुआवजा

  • Authored by: अमित कुमार मंडल
  • Updated Sep 5, 2023, 07:52 AM IST

नाबालिग के पिता ने अपने बेटे के लिए याचिका दायर की है जो दिसंबर 2008 में पैदा हुआ था और उसके साथ रहता है।

Image

बच्चे ने मांगा मां से मुआवजा

Photo : ANI

Minor Seeks Maintenance: दिल्ली की एक पारिवारिक अदालत ने एक महिला को उसके नाबालिग बेटे द्वारा 60,000 रुपये के मासिक भरण-पोषण की मांग करने वाली याचिका के संबंध में नोटिस जारी किया है। मां एम्स में नर्स है। अदालत ने मां को नोटिस जारी किया और मामले की अगली सुनवाई 9 दिसंबर को तय की है।

पिता के साथ रहता है बेटा

नाबालिग के पिता ने अपने बेटे के लिए याचिका दायर की है जो दिसंबर 2008 में पैदा हुआ था और उसके साथ रहता है। याचिका में आरोप लगाया गया कि मां न केवल नाबालिग बच्चे की उपेक्षा करने की दोषी है, बल्कि जब बच्चा केवल 40 दिन का था, तब उसे खुली सड़क पर छोड़कर चली गई थी। पिछले डेढ़ दशक से अधिक समय से मां ने न तो बच्चे की देखभाल की और न ही बच्चे के कल्याण के लिए सुलह की कोशिश की।

बच्चे ने खर्च का दिया हवाला

याचिकाकर्ता (बच्चा) ने यह भी कहा कि उसके पिता हर महीने 11,000 रुपये की स्कूल फीस और बीमा प्रीमियम सहित भोजन, कपड़े, अध्ययन सामग्री पर 40,000 रुपये का भुगतान कर रहे हैं। मां की ओर से दहेज से संबंधित झूठा मामला दायर करने के कारण उनके पिता मानसिक रूप से परेशान हैं और काम करने में असमर्थ हैं।

याचिका में कहा गया है कि वह (पिता) पूरा समय बच्चे और बूढ़े माता-पिता की देखभाल में बिताते हैं और इसलिए अपनी आजीविका नहीं चला सकते। याचिका में कहा गया है कि पिता पिछले 14 वर्षों से अकेले ही नाबालिग बच्चे के पालन-पोषण की देखभाल कर रहे हैं और मां द्वारा कोई मदद नहीं की जा रही है। बता दें कि मां ने पहले ही दहेज से जुड़ा केस दायर कर रखा है और वह तीस हजारी कोर्ट में लंबित है।

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें हिंदी में और देखें छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Live TV पर। शहर (Delhi News) अपडेट और चुनाव (Elections) की ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से।

अमित कुमार मंडल
अमित कुमार मंडलauthor

अमित मंडल टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में न्यूज डेस्क पर Assistant Editor के रूप में काम कर रहे हैं। प्रिंट, टीवी और डिजिटल—तीनों माध्यमों में कुल मिलाकर 15 सालों से अधिक का अनुभव उन्हें खबरों को देखने की व्यापक दृष्टि देता है। ब्रेकिंग न्यूज, लाइव ब्लॉग, स्पेशल स्टोरीज और एक्सप्लेनेर फॉर्मेट पर उनकी मजबूत पकड़ है। एंगल चुनने की कला, खबरों की गति को समझना और समय पर सही जानकारी पहुंचाना—ये उनकी सबसे बड़ी खूबियां हैं। अमित अपने करियर में करीब 20 हजार से अधिक न्यूज आर्टिकल, एनालिसिस और एक्सप्लेनर पब्लिश कर चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article