MCD Election 2022: भारतीय जनता पार्टी और आम आदमी पार्टी कार्यकर्ताओं के बीच नगर निगम चुनाव (MCD Polls) के दौरान जमकर हाथापाई और मारपीट होने की खबर सामने आई है। दिल्ली के मयूर विहार (Mayur Vihar) इलाके में चुनाव प्रचार के दौरान बीजेपी (BJP) और आप (AAP) के कार्यकर्ता आपस में ही भिड़ गए और जमकर हुई मारपीट में कुछ लोगों के घायल होने की खबर है। भाजपा नेता विनोद बछेती ने आरोप लगाते हुए कहा, 'पड़पड़गंज विधानसभा के वार्ड 196-मयूर विहार फेज 2 के भाजपा प्रत्याशी श्री विपिन बिहारी सिंह जी और उनके बेटे पर आम आदमी पार्टी के प्रत्याशी देवेंद्र चौधरी के गुंडों द्वारा हमला। पिता पुत्र अस्पताल में।'
आज है नाम वापस लेने की अंतिम तारीख
दिल्ली नगर निगम (एमसीडी) चुनाव में 1,169 नामांकन खारिज होने के बाद कुल 1,416 उम्मीदवार मैदान में हैं। शनिवार को नामांकन वापस लेने का आखिरी दिन होने के कारण यह आंकड़े बदल सकते हैं। कुल 1,416 उम्मीदवारों में से 674 पुरुष जबकि 742 महिलाएं हैं। दिल्ली नगर निगम (एमसीडी) के 250 वार्डों के लिए चार दिसंबर को मतदान होना है, जबकि इसके परिणाम सात दिसंबर को घोषित किए जाएंगे।
चार दिसंबर को है मतदान
दिल्ली नगर निगम (एमसीडी) चुनाव में 1,169 नामांकन खारिज होने के बाद कुल 1,416 उम्मीदवार मैदान में हैं। शनिवार को नामांकन वापस लेने का आखिरी दिन होने के कारण यह आंकड़े बदल सकते हैं। कुल 1,416 उम्मीदवारों में से 674 पुरुष जबकि 742 महिलाएं हैं। दिल्ली नगर निगम (एमसीडी) के 250 वार्डों के लिए चार दिसंबर को मतदान होना है, जबकि इसके परिणाम सात दिसंबर को घोषित किए जाएंगे। चुनाव आयोग ने कहा कि उम्मीदवारों द्वारा जमा नामांकन शुल्क के रूप में आयोग ने कुल 75,07,500 रुपये एकत्र किए हैं। चुनाव आयोग ने 83,6457 बैनर, पोस्टर, होर्डिंग और इसी तरह की सामग्री को भी हटा दिया है।
देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें हिंदी में और देखें छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Live TV पर। शहर (Delhi News) अपडेट और चुनाव (Elections) की ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से।
