स्पोर्ट्स

PWR DUPR India League: भारतीय टेनिस दिग्गज रोहन बोपन्ना का सामना महान आंद्रे अगासी से हुआ, टाइम्स ग्रुप के एमडी विनीत जैन भी खेलते दिखे

PWR DUPR India League, Andre Agassi vs Rohan Bopanna: PWR DUPR इंडिया लीग के शुभारंभ के पर एक एग्जीबिशन मैच खेला गया। इस मुकाबले में भारतीय टेनिस स्टार रोहन बोपन्ना और ओलंपिक गोल्ड मेडलिस्ट आंद्रे अगासी के बीच में रोमांचक मुकाबला खेला गया। इस दौरान टाइम्स ग्रुप के एमडी विनीत जैन भी खेलते नजर आए।

Image

रोहन बोपन्ना और आंद्रे अगासी के साथ खेलते हुए टाइम्स ग्रुप के एमडी विनीत जैन।

Photo : Times Now Digital

PWR DUPR India League, Andre Agassi vs Rohan Bopanna: पीडब्ल्यूआर डीयूपीआर इंडिया लीग का आगाज हो चुका है। इस मौके पर एक एग्जीबिशन मैच खेला गया। यह मुकाबला काफी रोमांचक भरा रहा। इस फ्रेंडली मैच में आठ बार के ग्रैंड स्लैम चैंपियन आंद्रे अगासी का सामना भारतीय टेनिस स्टार खिलाड़ी रोहन बोपन्ना से हुआ। मुकाबले के दौरान फैंस की धड़कने कुछ देर के लिए थम सी गई थी। इस दौरान टाइम्स ग्रुप के एमडी विनीत जैन भी कोर्ट पर आए और उन्होंने कोर्ट पर इन दोनों के साथ खेलते दिखें।

इंडिया लीग अब मुंबई में

पीडब्लूआर का उद्धाटन 24 जुलाई को दुबई में एक भव्य कार्यक्रम में किया गया था, जिसका आयोजन पिकलबॉल लीग एशिया प्राइवेट लिमिटेड ने द टाइम्स ग्रुप के साथ मिलकर किया था। नई दिल्ली में सफल पीडब्लूआर डीयूपीआर इंडिया मास्टर्स के बाद अब मुंबई में 10 जनवरी से इंडिया लीग की शुरुआत होगी। अगासी जनवरी में पीडब्लूआर डीयूपीआर इंडियन टूर एंड लीग के उद्घाटन समारोह के लिए मुंबई आएंगे। यह भारत में पहला पिकलबॉल टूर्नामेंट होगा, जिसका उद्देश्य खेल में फैंस की भागीदारी और रुचि को बढ़ाना है। पीडब्ल्यूआर डीयूपीआर इंडिया लीग में 645,000 डॉलर (5.47 करोड़ रुपये से अधिक) की पुरस्कार राशि है।

5.47 करोड़ है प्राइज मनी

पीडब्ल्यूआर डीयूपीआर इंडिया लीग का आगाज होने जा रहा है। इस मुकाबले में कई रोमांचक मुकाबले खेले जाएंगे। टूर्नामेंट में 645,000 डॉलर (5.47 करोड़ रुपये से अधिक) की पुरस्कार राशि है।

2025 में पिकलबॉल के कई रोमांचक मुकाबले

पीडब्ल्यूआर डीयूपीआर इंडियन लीग के मुंबई राउंड के बाद जापान का रुख करेगा। लीग भारत से होते हुए मार्च में अहमदाबाद, जून में पुणे, अगस्त में बेंगलुरु, सितंबर में हैदराबाद, अक्टूबर 2025 में नई दिल्ली और नवंबर 2025 में चेन्नई का दौरा करेगी।

Shekhar Jha
शेखर झाauthor

शेखर झा टाइम्स नाउ हिंदी (Timesnowhindi.com) की स्पोर्ट्स टीम के सदस्य हैं। वे मूल रूप से बिहार के मिथिलांचल से हैं। मूल रूप से बिहार के मधुबनी के रहने वाले शेखर ने शौकिया तौर पर साल 2011 में पत्रकारिता की दुनिया में कदम रखा। ये शौक वक्त के साथ जूनुन में बदल गया। उनके पास खेल पत्रकारिता का 12 साल का अनुभव है। क्रिकेट के अलावा टेनिस, कबड्डी और बैडमिंटन में खास रुचि है। खिलाड़ियों की बायोग्राफी पढ़ना उन्हें पसंद हैं। शेखर ने सुरेश रैना, संजय बांगड़, दीप्ति शर्मा, राधा यादव जैसे नामचीन भारतीय क्रिकेटरों सहित बैडमिंटन के स्टार भारतीय खिलाड़ियों लक्ष्य सेन, सात्विकसाईराज रैंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू किए हैं। शेखर की प्रारंभिक शिक्षा बिहार में हुई। बिहार बोर्ड से 12वीं की परीक्षा पास करने के बाद वो आगे की पढ़ाई के लिए छत्तीसगढ़ पहुंचे जहां उनका पत्रकारिता से पहला परिचय हुआ। रायपुर के अग्रसेन कॉलेज में ग्रेजुएशन करते हुए पत्रकारिता का काम शुरू किया और इसके बाद रायपुर स्थित कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्धालय से पत्राकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन किया और बतौर प्रोफेशनल अपने करियर की शुरुआत की। शेखर ने पत्रकारिता करियर की शुरुआत साल 2011 में ईटीवी छत्तीसगढ़/मध्यप्रदेश के साथ की। इस संस्थान में 6 महीने काम करने के बाद उन्होंने स्थानीय अखबार नेशनल लुक के साथ प्रिंट मीडिया में कदम रखा। इसके बाद राजस्थान पत्रिका समूह के छत्तीसगढ़ संस्करण से जुड़े और वहां तीन साल तक बतौर सब-एडिटर/रिपोर्टर सेवाएं दीं। इसके बाद भारत के सबसे बड़े प्रिंट मीडिया समूह दैनिक भास्कर के डीबी स्टार में रिपोर्टर की भूमिका अदा की और कई बड़े खुलासे स्थानीय स्तर पर किए। इसके बाद अपमे गृह राज्य बिहार की राजधानी पटना में दैनिक जागरण समूह के आईनेक्स्ट वेंचर से जुड़े। 8 महीने के छोटे कार्यकाल के बाद दैनिक भास्कर के रायपुर संस्करण में बतौर रिपोर्टर वापसी हुई। रायपुर में दूसरी पारी के तीन साल के कार्यकाल के सफल निर्वहन के बाद मैनेजमेंट ने भास्कर के भोपाल स्थित नेशनल न्यूजरूम में ट्रांसफर कर दिया। जहां 17 महीने स्पोर्ट्स डेस्क पर बड़े इवेंट्स पर काम किया। इस दौरान इंडियन प्रीमियर लीग, टोक्यो ओलंपिक जैसे बड़े खेल आयोजन का व्यापक कवरेज किया। भास्कर के नेशनल न्यूज रूम में डिजिटल जर्नलिज्म का ककहरा सीखने के बाद फरवरी,2023 में टाइम्स ग्रुप के साथ जुड़ने का मौका मिला। तब से वह टाइम्स नाउ नवभारत की हिंदी वेबसाइट की स्पोर्ट्स डेस्क पर बतौर प्रिंसिपल कॉरस्पान्डन्ट कार्यरत हैं। इस दौरान शेखर ने इंडियन प्रीमियर लीग, आईसीसी वर्ल्ड कप 2023 को कवर किया।

और पढ़ें
End of Article