दिल्ली

MCD Election: दिल्ली एमसीडी चुनाव के लिए Congress ने जारी की List, जानें किसे कहां से मिला टिकट

  • Authored by: रवि वैश्य
  • Updated Nov 13, 2022, 11:05 PM IST

Congress candidates list for MCD elections: कांग्रेस ने एमसीडी चुनाव के लिए 250 उम्मीदवारों की सूची जारी कर दी है।

Image

14 नवंबर को नामांकन की आखिरी तारीख है

Photo : BCCL

MCD elections congress candidates list update: कांग्रेस ने दिल्ली नगर निगम (एमसीडी) चुनाव के लिए रविवार को 250 उम्मीदवारों की सूची जारी की। पार्टी पदाधिकारियों ने यह जानकारी दी।एमसीडी के 250 वार्ड के लिए चार दिसंबर को मतदान होगा और मतों की गिनती सात दिसंबर को होगी।

पार्टी की दिल्ली इकाई के अध्यक्ष अनिल चौधरी ने उम्मीदवारों की सूची संलग्न करते हुए ट्विटर पर कहा, 'एमसीडी चुनाव 2022 के लिए कांग्रेस उम्मीदवारों की अनुमोदित सूची की घोषणा करते हुए मुझे खुशी हो रही है। सभी योद्धाओं को शुभकामनाएं।'

कांग्रेस पार्टी (Congress List) की यह लिस्ट बीजेपी और आम आदमी पार्टी (AAP) के उम्मीदवारों की घोषणा के बाद जारी की है, बताते हैं इस लिस्ट के आने के बाद कांग्रेस के कुछ नेता नाराज बताए जा रहे हैं क्योंकि कांग्रेस की लिस्ट में नए लोगों को तरजीह दी गई है, जबकि पुराने नेताओं में चुनिंदा को ही टिकट दिया गया है।

गौर हो कि 14 नवंबर को नामांकन की आखिरी तारीख है पिछले चुनाव में कांग्रेस के 30 उम्मीदवार जीते थे।

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें हिंदी में और देखें छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Live TV पर। शहर (Delhi News) अपडेट और चुनाव (Elections) की ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से।

रवि वैश्य
रवि वैश्यauthor

रवि वैश्य टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क पर कार्यरत एक सीनियर जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें पत्रकारिता में 20 वर्षों का व्यापक अनुभव हासिल है। खबरों की बारीकियों को समझने और तेजी से प्रस्तुत करने में उनकी विशेष दक्षता है। टीवी पत्रकारिता में रिपोर्टिंग और डेस्क—दोनों क्षेत्रों में अनुभव होने के कारण वे समाचारों को बहुआयामी दृष्टिकोण से देखते हैं। देश–दुनिया की ताजातरीन अपडेट्स, ब्रेकिंग न्यूज, एक्सप्लेनर और विशेष स्टोरीज तैयार करने में वे सिद्धहस्त हैं। उनकी प्राथमिकता हमेशा यही रही है कि हर खबर तेज, सटीक और जानकारीपूर्ण रूप में पाठकों तक पहुंचे। रवि वैश्य अब तक 22,000 से अधिक खबरें लिख चुके हैं, जिनमें कई एक्सक्लूसिव रिपोर्ट्स, इंटरव्यू, ग्राउंड रिपोर्ट्स, विश्लेषण और एक्सप्लेनर शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article