देश

Kolkata Doctor Rape Murder Case: आरजी कर मेडिकल कॉलेज के पूर्व प्रिंसिपल संदीप घोष को जमानत

कोलाकाता स्थित आरजी कर मेडिकल कॉलेज में महिला डॉक्टर से बलात्कार और हत्या के मामले में पश्चिम बंगाल में सियालदह कोर्ट ने आरजी कर मेडिकल कॉलेज के पूर्व प्रिंसिपल संदीप घोष और ताला पुलिस स्टेशन के पूर्व प्रभारी अभिजीत मंडल को जमानत दे दी।

Image

Kolkata Doctor Rape Murder Case: आरजी कर मेडिकल कॉलेज के पूर्व प्रिंसिपल संदीप घोष को जमानत

कोलाकाता स्थित आरजी कर मेडिकल कॉलेज में महिला डॉक्टर से बलात्कार और हत्या के मामले में पश्चिम बंगाल में सियालदह कोर्ट ने आरजी कर मेडिकल कॉलेज के पूर्व प्रिंसिपल संदीप घोष और ताला पुलिस स्टेशन के पूर्व प्रभारी अभिजीत मंडल को जमानत दे दी। सीबीआई 90 दिनों की अवधि के भीतर आरोप पत्र दाखिल नहीं कर सकी। दो प्रमुख संदिग्धों को अदालत से जमानत मिलने के बाद जूनियर डॉक्टरों में काफी रोष है। उन्होंने कहा कि वे न्याय के लिए अपने संकल्प पर अडिग हैंऔर वे पीछे नहीं हटेंगे।

जूनियर डॉक्टरों में काफी रोष

कोलकाता के आरजी कर मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में एक महिला प्रशिक्षु चिकित्सक से दुष्कर्म के बाद हत्या के मामले में दो प्रमुख संदिग्धों को अदालत से जमानत मिलने के बाद कनिष्ठ चिकित्सकों ने शुक्रवार को केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) की जांच पर निराशा व्यक्त की। चिकित्सकों ने घटना के बाद कई महीनों तक विरोध प्रदर्शन किया था। सियालदह अदालत ने ड्यूटी पर मौजूद महिला चिकित्सक से दुष्कर्म के बाद हत्या के मामले में आरजी कर मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल के पूर्व प्राचार्य संदीप घोष और ताला थाने के पूर्व प्रभारी अभिजीत मंडल को जमानत दे दी। सीबीआई अनिवार्य 90 दिनों की अवधि के भीतर संदिग्धों के खिलाफ आरोप पत्र दाखिल करने में विफल रही, जिसके बाद उन्हें जमानत दे दी गई।

सीबीआई जांच के प्रति जताई निराशा

राज्य में विरोध प्रदर्शन का एक प्रमुख चेहरा रहे कनिष्ठ चिकित्सक अनिकेत महतो ने कहा कि सीबीआई जिस तरह से इस मामले को संभाल रही है, उससे हम बेहद निराश हैं। उन्होंने कहा कि प्रणाली ने हमें निराश किया और जांच की सुस्ती के कारण आरोपियों को मुक्त होने दिया गया। न्याय में देरी उन सभी लोगों के मुंह पर तमाचा है, जो जवाबदेही के लिए लड़ रहे हैं। आरजी कर अस्पताल में नौ अगस्त को महिला चिकित्सक का शव मिलने के बाद कनिष्ठ चिकित्सकों ने प्रदर्शन शुरू किया था।

राज्य की स्वास्थ्य सेवा प्रणाली को पंगु बनाने वाले 50 दिनों के काम बंद के बाद चिकित्सक न्याय की मांग करते हुए दुर्गा पूजा उत्सव के दौरान पांच अक्टूबर को भूख हड़ताल पर बैठ गए। मुख्यमंत्री ममता बनर्जी से 24 अक्टूबर को मुलाकात के बाद चिकित्सकों ने भूख हड़ताल खत्म कर दी थी। महतो ने कहा कि वे न्याय के लिए अपने संकल्प पर अडिग हैं। उन्होंने कहा कि हम पीछे नहीं हटेंगे। महतो ने कहा कि सीबीआई की निष्क्रियता ने हमारी हताशा को और बढ़ा दिया है। हम जल्द ही अपना अगला कदम तय करेंगे और न्याय के लिए अपनी लड़ाई जारी रखेंगे। पुलिस द्वारा मामले को ठीक से न संभाले जाने के आरोपों के बाद उच्च न्यायालय के निर्देश पर सीबीआई ने मामले को अपने हाथ में ले लिया।

Pushpendra kumar
पुष्पेंद्र कुमारauthor

पुष्पेंद्र कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में चीफ कॉपी एडिटर के रूप में सिटी डेस्क पर कार्यरत हैं। जर्नलिज्म में मास्टर्स डिग्री हासिल करने के बाद से वे पिछले 7 वर्षों से सक्रिय पत्रकारिता में जुड़े हैं। इस दौरान उन्होंने 10,000 से अधिक खबरें लिखी हैं। पुष्पेंद्र हाइपर-लोकल मुद्दों, रेलवे, रोड, इंफ्रास्ट्रक्चर, डेवलपमेंट, कृषि और मौसम से जुड़ी खबरों पर गहरी पकड़ रखते हैं। शहर से लेकर गांव-देहात तक की संवेदनशीलताओं को समझते हुए वे लोकल खबरों को ऐसा रूप देते हैं जो न केवल तथ्यपूर्ण होता है, बल्कि पाठकों से भावनात्मक रूप से भी जुड़ता है।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!

संबंधित खबरें

सौरव दास, आशुतोष रांका की बढ़ीं मुश्किलें, दिल्ली पुलिस ने भेजा नोटिस, क्राइम ब्रांच करेगी पूछताछ

सौरव दास, आशुतोष रांका की बढ़ीं मुश्किलें, दिल्ली पुलिस ने भेजा नोटिस, क्राइम ब्रांच करेगी पूछताछ

आज की ताजा खबर, 22 अक्टूबर 2026 हिंदी न्यूज़ लाइव: सौरव दास और आशुतोष रांका को आज क्राइम ब्रांच ने तलब किया...भारत आए पोलैंड के प्रधानमंत्री, राजस्थान में पंचायत चुनावों के पहले चरण के लिए मतदान प्रारंभ, अमित शाह का जन्मदिन आज

केरलम में भूस्खलन से ट्रेन का इंजन पटरी से उतरा, रेल सेवाएं बाधित

केरलम में भूस्खलन से ट्रेन का इंजन पटरी से उतरा, रेल सेवाएं बाधित

2200 किलोमीटर का सफर, बुर्के में पहचान बदली और अजनबियों के फोन से इंटरनेट...फिर भी ऐसे धरी गई श्रद्धा दुबे

2200 किलोमीटर का सफर, बुर्के में पहचान बदली और अजनबियों के फोन से इंटरनेट...फिर भी ऐसे धरी गई श्रद्धा दुबे

मणिपुर हिंसा: 3 हत्याओं के विरोध में महिला कार्यकर्ताओं ने निकाली विशाल मशाल रैली, पुलिस के साथ हुई झड़प

मणिपुर हिंसा: 3 हत्याओं के विरोध में महिला कार्यकर्ताओं ने निकाली विशाल मशाल रैली, पुलिस के साथ हुई झड़प