Delhi Ka Mausam (दिल्ली में आज का मौसम कैसा रहेगा) 13-July-2025: दिल्ली-NCR के लोगों को इन दिनों मौसम ने बड़ी राहत दी है। लगातार रुक-रुक कर कभी हल्की तो कभी तेज बारिश से तापमान में गिरावट आई है। साथ ही 37 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चल रही हवाओं ने उमस को भी काफी हद तक कम कर दिया है। मौसम विभाग ने अनुमान जताया है कि 18 जुलाई तक इसी तरह बूंदाबांदी और बारिश का सिलसिला जारी रहेगा।
आज कैसा रहेगा मौसम
आज रविवार को सुबह से ही आसमान में हल्के बादल छाए रहेंगे। भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने दोपहर बाद दिल्ली-NCR में मौसम के बदलने और हल्की बूंदाबांदी की संभावना जताई है। हालांकि, आज के लिए किसी भी तरह का बड़ा मौसम अलर्ट जारी नहीं किया गया है। दिन में तापमान 37 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है, जबकि न्यूनतम तापमान 27 से 28 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की उम्मीद है।
कल से तापमान में आएगी गिरावट
NCR के नोएडा, गुरुग्राम, गाजियाबाद, फरीदाबाद और ग्रेटर नोएडा में भी आज का तापमान 32 से 34 डिग्री सेल्सियस तक रह सकता है। रविवार को धूप थोड़ी तेज रहेगी, जिससे हल्की गर्मी महसूस होगी। लेकिन 14 जुलाई, सोमवार से मौसम में बदलाव आएगा और तापमान में गिरावट दर्ज की जाएगी।
मेहरबान है मानसून
गौरतलब है कि इस बार दिल्ली-NCR में मानसून 28 जून को दस्तक दे चुका है। इसके बाद से ही रुक-रुक कर बारिश का सिलसिला जारी था, जो पिछले कुछ दिनों में तेज हुआ है। IMD ने बताया कि आने वाले दिनों में बारिश का दौर और तेज हो सकता है, जिससे लोगों को उमस और गर्मी से राहत मिलने की उम्मीद है।
देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें हिंदी में और देखें छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Live TV पर। शहर (Delhi News) अपडेट और चुनाव (Elections) की ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से।
