शहर

Lucknow News: अलीगंज अग्निकांड में 87 दिनों की जांच के बाद चार्जशीट दाखिल, 4 आरोपी नामजद

Lucknow News: लखनऊ के अलीगंज अग्निकांड में पुलिस और SIT ने 87 दिनों की जांच के बाद अदालत में 500 से ज्यादा पन्नों की चार्जशीट दाखिल की। इसमें मकान मालिक समेत चार लोगों को मुख्य आरोपी बनाया गया है।

Image

लखनऊ अलीगंज अग्निकांड में 87 दिन बाद चार्जशीट दाखिल (File Photo)

Lucknow Aliganj Fire News: उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के अलीगंज में हुए भीषण अग्निकांड मामले में पुलिस और SIT ने 87 दिनों की जांच के बाद कोर्ट में चार्जशीट दाखिल कर दी है। इस दर्दनाक हादसे में 15 लोगों की मौत हुई थी। पुलिस ने मामले में 500 से ज्यादा पन्नों की चार्जशीट तैयार की है, जिसमें मकान मालिक समेत चार लोगों को मुख्य आरोपी बनाया गया है।

किन लोगों को बनाया गया है आरोपी?

चार्जशीट में वीरेंद्र प्रसाद शुक्ला, रामकृष्ण उपाध्याय, तुषांक कृष्ण जायसवाल और स्टूडियो संचालक सुरेश कुमार साहू को मुख्य आरोपी बनाया गया है। वहीं, एक अन्य आरोपी सुरेंद्र घटना के बाद से ही फरार बताया जा रहा है। जिसकी तलाश में पुलिस जुटी हुई है।

जांच में तकनीकी और फॉरेंसिक साक्ष्य शामिल

पुलिस और SIT की जांच के दौरान हादसे से जुड़े कई तरह के सबूत जुटाए गए। चार्जशीट में तकनीकी साक्ष्य, फॉरेंसिक टीम की वैज्ञानिक जांच रिपोर्ट और डिजिटल सबूतों को शामिल किया गया है। इसके अलावा घटना के प्रत्यक्षदर्शियों के बयान भी चार्जशीट का हिस्सा हैं। जांच एजेंसियों ने इन सबूतों और गवाहों के बयानों के आधार पर आरोपियों की भूमिका का जिक्र किया है।

22 जून को बिल्डिंग में लगी थी भीषण आग

यह दर्दनाक हादसा लखनऊ के घनी आबादी वाले अलीगंज क्षेत्र में हुआ था, जहां 22 जून 2026 को एक बिल्डिंग में अचानक भीषण आग लग गई थी। इस अग्निकांड में आग और जहरीले धुएं की चपेट में आने से 15 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई थी, जबकि कई अन्य लोग गंभीर रूप से झुलस गए थे। इस घटना ने पूरे राज्य में सुरक्षा मानकों और प्रशासनिक लापरवाही को लेकर बड़े सवाल खड़े कर दिए थे। घटना की गंभीरता को देखते हुए प्रशासन ने मामले की जांच के लिए एक SIT का गठन किया था। एसआईटी ने जांच पूरी करने के बाद रिपोर्ट शासन को सौंप दी थी। अब घटना के 87 दिन बाद पुलिस ने अदालत में 500 से ज्यादा पन्नों की चार्जशीट दायर की है।

Pooja Kumari
पूजा कुमारीauthor

पूजा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की सिटी डेस्क पर कार्यरत हैं। जर्नलिज़्म में पीजी डिप्लोमा कर चुकी पूजा को टीवी मीडिया में भी काम करने का अनुभव है। शहरी मुद्दों की गहरी समझ के कारण पूजा लोकल न्यूज, मेट्रो व रेल अपडेट्स, रोड और इंफ्रास्ट्रक्चर, लोकल डेवलपमेंट, मौसम, क्राइम, स्थानीय राजनीति और सामाजिक मुद्दों पर मजबूत पकड़ रखती हैं। शहरों की नब्ज पहचानने और स्थानीय संवेदनशीलताओं को खबरों में प्रभावी ढंग से पिरोने की क्षमता उनकी राइटिंग स्किल को विशेष बनाती है। पूजा अब तक 3,000 से अधिक न्यूज रिपोर्ट्स लिख चुकी हैं, जिनमें कई महत्वपूर्ण लोकल अपडेट्स, विश्लेषणात्मक स्टोरीज और रिपोर्ताज शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article