Flipkart की साल की सबसे बड़ी सेल यानी Big Billion Days Sale की तारीख सामने आ चुकी है। इस बार यह सेल 9 अक्टूबर से सभी ग्राहकों के लिए शुरू होगी। हालांकि, Flipkart Plus, Black और कुछ चुनिंदा क्रेडिट कार्ड यूजर्स को सेल की अर्ली एक्सेस 8 अक्टूबर से मिल जाएगी। इसलिए अगर आप भी अपने लिए स्मार्टफोन की खरीदारी करने की प्लानिंग कर रहे हैं तो आपके लिए गुड न्यूज है। इस अपकमिंग सेल में आपको प्रीमियम स्मार्टफोन्स पर तगड़ी डील्स मिलने वाली है।
हर साल की तरह इस बार भी सेल में स्मार्टफोन समेत कई कैटेगरी के प्रोडक्ट्स पर खास ऑफर्स और डिस्काउंट देखने को मिल सकते हैं। इसी बीच Flipkart ने Samsung के कुछ प्रीमियम स्मार्टफोन्स को लेकर भी बड़ी डील का संकेत दिया है।
Samsung Galaxy S25 पर क्या मिलेगा?
Big Billion Days Sale के दौरान Samsung Galaxy S25 को पहले से कम कीमत में खरीदने का मौका मिल सकता है। अगर आप फोर्डेबल प्राइस प्रीमियम स्मार्टफोन लेना चाहते हैं तो Samsung Galaxy S25 की तरफ जा सकते हैं। आपको बता दें कि कंपनी ने सले शुरू होने से पहले इस स्मार्टफोन की कीमत का खुलासा कर दिया है। Flipkart के सेल पेज पर फोन की शुरुआती कीमत ₹5X,XXX बताई गई है।
फ्लिपकार्ट के इस हिंट से अंदाजा लगाया जा सकता है कि सेल के दौरान Galaxy S25 की कीमत ₹60,000 से नीचे जा सकती है। इसके अलावा बैंक ऑफर, एक्सचेंज बेनिफिट या दूसरे प्रमोशनल ऑफर्स मिलते हैं तो डील की कुल कीमत और भी कम हो सकती है।
आपको बता दें कि Flipkart ने इस डील को प्रमोट करने के लिए एक खास पोस्टर भी जारी किया है। इसमें 'Your 1st Look at the Magic' और 'Deals Worth Waiting For' जैसी टैगलाइन देखने को मिलती हैं।
Galaxy S25 FE भी 50 हजार से कम में?
सिर्फ Samsung Galaxy S25 पर ही नहीं बल्कि कंपनी अपने करोड़ों ग्राहकों को Samsung Galaxy S25 FE पर भी बढ़िया डील्स देने वाली है। Galaxy S25 FE को लेकर भी Flipkart ने बड़ा प्राइस हिंट दिया है। सेल पेज के मुताबिक, इसकी शुरुआती कीमत ₹4X,XXX रखी जाएगी।
इसका मतलब है कि Big Billion Days Sale में Galaxy S25 FE की कीमत ₹50,000 से कम हो सकती है। हालांकि, फोन की वास्तविक सेल कीमत और अलग-अलग वेरिएंट की कीमत सेल शुरू होने पर ही साफ होगी।
कब से शुरू होगी सेल?
Flipkart Big Billion Days Sale की शुरुआत 8 अक्टूबर से चुनिंदा ग्राहकों के लिए होगी। इसमें Flipkart Plus और Black मेंबर्स के साथ योग्य क्रेडिट कार्ड यूजर्स को अर्ली एक्सेस दी जाएगी। वहीं, 9 अक्टूबर से सेल सभी ग्राहकों के लिए लाइव हो जाएगी। Samsung Galaxy S25 और Galaxy S25 FE खरीदने की तैयारी कर रहे ग्राहकों के लिए यह सेल इसलिए खास हो सकती है, क्योंकि दोनों फोन की कीमत सामान्य दिनों की तुलना में कम रहने का संकेत दिया गया है। हालांकि, फाइनल कीमत, बैंक ऑफर और बाकी बेनिफिट्स की जानकारी सेल शुरू होने के समय ही पूरी तरह सामने आएगी।
