यात्रा

चंडीगढ़ से उड़कर पहुंच जाएंगे कश्मीर की वादियों में, IRCTC लेकर आया सस्ता टूर पैकेज, नोट कर लें डिटेल्स

कश्मीर घूमने का सपना है तो IRCTC का 5 रात और 6 दिन का यह टूर पैकेज काम का हो सकता है। चंडीगढ़ से फ्लाइट के जरिए श्रीनगर पहुंचकर गुलमर्ग, पहलगाम और सोनमर्ग घूमने का मौका मिलेगा, जानें डिटेल्स।

Image

IRCTC Chandigarh to Kashmir Tour Package

IRCTC Kashmir Tour Package From Chandigarh: कश्मीर की खूबसूरत वादियों में घूमने का मन तो बहुत करता है, लेकिन यात्रा की योजना बनाते समय टिकट, होटल, लोकल घूमने और आने-जाने का खर्च अलग-अलग जोड़ना थोड़ा उलझाने वाला हो सकता है। ऐसे यात्रियों के लिए IRCTC ने चंडीगढ़ से कश्मीर घूमने का एक तय पैकेज पेश किया है। ‘Jewels of Kashmir Ex Chandigarh’ नाम के इस टूर में चंडीगढ़ से श्रीनगर तक आने-जाने की यात्रा हवाई जहाज से होगी।

    इसके साथ श्रीनगर, गुलमर्ग, पहलगाम और सोनमर्ग जैसे कश्मीर के फेमस टूरिस्ट डेस्टिनेशन्स को यात्रा कार्यक्रम में शामिल किया गया है। यह यात्रा कुल 5 रात और 6 दिन की है। चंडीगढ़ से अक्टूबर में कश्मीर की यात्रा का प्लान बनाने वाले यात्रियों के लिए 2 अक्टूबर 2026 का कश्मीर टूर पैकेज बेस्ट रहेगा। खास बात यह है कि पैकेज की शुरुआत दो लोगों के साथ यात्रा करने पर प्रति व्यक्ति 22,160 रुपये से होती है। हालांकि बुकिंग से पहले पैकेज में शामिल सुविधाओं और नियमों को जरूर देखना चाहिए।

    5 रात और 6 दिन का कश्मीर टूर

    IRCTC के इस पैकेज का नाम Jewels of Kashmir Ex Chandigarh है। यात्रा की शुरुआत चंडीगढ़ से होगी, जिसमें श्रीनगर के साथ सोनमर्ग, पहलगाम और गुलमर्ग की सैर करवाई जाएगी। कुल अवधि 5 रात और 6 दिन है। यात्रा हवाई जहाज से होगी और पैकेज श्रेणी ‘Comfort’ दी गई है।

    चंडीगढ़ से श्रीनगर तक फ्लाइट

    भारतीय रेलवे की आधिकारिक वेबसाइट के टूर पैकेज वाले सेक्शन में दी गई जानकारी के मुताबिक चंडीगढ़ से श्रीनगर की उड़ान 6E-6871 है। यह उड़ान चंडीगढ़ से दोपहर 1:05 बजे रवाना होकर दोपहर 2:10 बजे श्रीनगर पहुंचेगी। वापसी में 6E-6041 श्रीनगर से शाम 4:30 बजे चलेगी और शाम 5:45 बजे चंडीगढ़ पहुंचने का निर्धारित समय है। विमान का समय एयरलाइन की परिचालन स्थिति के अनुसार बदल सकता है।

    गुलमर्ग से पहलगाम तक घूमने का मौका

    कश्मीर यात्रा में गुलमर्ग, पहलगाम और सोनमर्ग ऐसे नाम हैं जिन्हें पर्यटक अपनी यात्रा सूची में रखना पसंद करते हैं। गुलमर्ग में पहाड़ी नजारों के साथ गोंडोला की सवारी का अनुभव लिया जा सकता है, जबकि पहलगाम का रास्ता और प्राकृतिक वातावरण अलग तरह का अनुभव देता है। सोनमर्ग भी अपनी ऊंची पहाड़ियों और खूबसूरत दृश्यों के लिए जाना जाता है। श्रीनगर में डल झील की शिकारा सवारी भी यात्रा को यादगार बना सकती है।

    अक्टूबर के लिए कितनी है कीमत?

    2 अक्टूबर 2026 के प्रस्थान के लिए पैकेज का किराया इस तरह है। एक व्यक्ति के अकेले ठहरने पर कीमत 27,370 रुपये प्रति व्यक्ति है। दो लोगों के साथ यात्रा करने पर यह 22,160 रुपये प्रति व्यक्ति और तीन लोगों के साथ 20,720 रुपये प्रति व्यक्ति है। 5 से 11 साल के बच्चे के लिए बिस्तर सहित किराया 13,940 रुपये, बिना बिस्तर 11,740 रुपये और 2 से 4 साल के बच्चे के लिए 11,170 रुपये है।

    हालांकि ध्यान रखें कि, फ्लाइट का समय बदल सकता है, इसलिए यात्रा से पहले अपडेटेड जानकारी देखना जरूरी है। इसी तरह पैकेज में वास्तव में कौन-कौन सी सेवाएं शामिल हैं, इसकी जानकारी बुकिंग के समय जांच लें।

    Avni Bagrola
    अवनी बागरोलाauthor

    अवनी बागरोला टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के लाइफस्टाइल सेक्शन में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं। फैशन, ब्यूटी, ट्रेंड्स, पर्सनल स्टाइलिंग और मॉडर्न लाइफस्टाइल से जुड़े कंटेंट पर उनकी मजबूत पकड़ उन्हें जेन Z और स्टाइल-सेवी ऑडियंस के बीच खास पहचान दिलाती है। अवनी की लेखन शैली सरल, ट्रेंडी और यूज़र-फ्रेंडली है, जो पाठकों को तेजी से बदलते फैशन व लाइफस्टाइल ट्रेंड्स को समझने में मदद करती है। अब तक 3000 से अधिक आर्टिकल्स लिख चुकी अवनी क्रिएटिव अप्रोच, अपडेटेड नॉलेज और रियल-टाइम ट्रेंड सेंस के लिए जानी जाती हैं।

    और पढ़ें
    End of Article