ग्रेटर नोएडा

Greater Noida West: गौर सिटी में पानी की किल्लत, सोसाइटी में मचा हाहाकार; सैकड़ों परिवार परेशान

ग्रेटर नोएडा वेस्ट के गौर सिटी में पानी की किल्लत हो गई है। पानी की सप्लाई कम होने से सोसाइटी में हाहाकार मच गया है। लोगों का कहना है कि ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण ने कोई कदम नहीं उठाया है।

Image

फाइल फोटो।

Photo : PTI

Water Shortage: ग्रेटर नोएडा वेस्ट के कई सारी सोसाइटी में पानी की किल्लत पैदा हो गई है, जिससे हाहाकार मच गया है। सोसाइटी के लोगों का कहना है कि शिकायत के बावजूद ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण ने कोई ठोस कदम नहीं उठाया, जिस वजह से ऐसी स्थिति बन गई। गौर सिटी के 12th एवेन्यू में मंगलवार से पानी की समस्या बनने लगी थी, जो बुधवार को भी जारी रही है।

गौर सिटी में पानी की किल्लत

गौर सिटी के 12th एवेन्यू में रहने वाले लोगों ने बताया कि सोसाइटी में मंगलवार को पानी की समस्या उत्पन्न हो गई थी। उन्होंने इसके पीछे वजह बताया कि ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण की तरफ से सप्लाई होने वाली पानी में कटौती की गई, जिस वजह से सोसाइटी में पानी की कमी हुई। बता दें कि 12th एवेन्यू सोसाइटी में करीब 1300 परिवार रहते हैं। अब ऐसे में पानी की कमी होने से सैकड़ों लोगों को असुविधा का सामना करना पड़ा।

सोसाइटी में रहने वाले परेशान

सोसाइटी के लोगों का कहना है कि पानी की समस्या को लेकर ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण से शिकायत की गई थी, लेकिन प्राधिकरण ने ठीक से काम नहीं किया। बता दें कि इन सोसाइटी में ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण पानी की सप्लाई करवाता है, तो पानी की किल्लत होने पर टैंकरों से पानी भेजे जाने चाहिए, लेकिन ऐसा कोई भी कदम नहीं उठाया गया है। इससे यहां रहने वाले लोग काफी ज्यादा परेशान हो रहे हैं। हालांकि, पानी की किल्लत से बचने के लिए बाहर से टैंकर मंगवाए गए हैं, जिसका पैसा उन्हें खुद देना पड़ रहा है।

Devshanker Chovdhary
Devshanker Chovdhary author

<p>देवशंकर चौधरी मार्च 2024 से Timesnowhindi.com के साथ करियर को आगे बढ़ा रहे हैं और बतौर कॉपी एडिटर काम कर रहे हैं। टाइम्स नाउ सिटी टीम में वह इंफ्रा, डेवलपमेंट, पॉलिटिक्स और लोगों से जुड़ी स्टोरी करते हैं। हर स्टोरी में अलग एंगल निकालने पर फोकस रहता है। इसके अलावा ग्राउंड की स्टोरी और रिसर्च बेस्ड स्टोरी करने में विशेष रुचि रखते हैं।&nbsp;बीते वर्षों में टेलीविजन और डिजिटल मीडिया संस्थानों में काम कर चुके हैं। इससे पहले इन्होंने दैनिक जागरण, यूनीवार्ता, एबीपी न्यूज और रोहतास पत्रिका में काम किया है। दैनिक जागरण में रियल टाइम डेस्क पर काम कर चुके हैं, जहां वर्ल्ड अफेयर्स और नेशनल बीट की खबरें करते थे। यूनीवार्ता में नेशनल और विदेश डेस्क पर काम कर चुके हैं। एबीपी न्यूज में डिजिटल टीम का हिस्सा रह चुके हैं। रोहतास पत्रिका में काम करने के दौरान कोविड काल में बिहार के कई जिलों में घूम-घूम कर काम करने का अनुभव है। ग्रेजुएशन के दौरान ही पत्रकारिता से जुड़ गए थे, जिस दौरान दैनिक अखबारों के साथ काम किया है। अकाउंटिंग एंड मैनेजमेंट ऑनर्स में स्नातक और जनसंचार में स्नातकोत्तर हैं।</p>

और पढ़ें
End of Article