शहर

Damoh Video Viral: शराबी के साथ चैन की नींद सो रहा था हेड कांस्टेबल, वीडियो वायरल होने पर मचा बवाल

एमपी के दमोह में एक अस्थाई टपरे में ठेले पर एक हेड कांस्टेबल शराब के नशे में सो रहा है। उसके साथ में एक शराबी भी ठेले पर सो रहा है। यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

Image

दमोह के हेड कांस्टेबल का वीडियो वायरल (फोटो साभार-ट्विटर)

Damoh Video Viral: मध्य प्रदेश के दमोह से एक हेड कांस्टेबल का वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया है। इस वीडियो में पुलिसकर्मी चैन की नींद सोता हुआ दिख रहा है। दरअसल हेड कांस्टेबल शराब के नशे में एक ठेले पर सो रहा है। जिसके साथ में एक शराबी भी सोता हुआ दिख रहा है। यह वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। जिसके बाद पुलिस विभाग भी हरकत में आ गया और इस मामले की जांच कर शुरू कर दी है।

कौन है ये पुलिसकर्मी

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि यह पुलिसकर्मी कौन है, अभी इस बारे में कोई जानकारी नहीं है। इस हेड कांस्टेबल की पहचान का पता लगाया जा रहा है। जिसके बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल यह वीडियो कब बनाया गया है और किसने इसे वायरल किया है। इस बारे में पता नहीं चल पाया है।

यहां देखें पूरा वीडियो

सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो

सोशल मीडिया पर वायरल हुए इस वीडियो में दिख रहा है कि एक अस्थाई टपरे में एक ठेला रखा हुआ है। इस ठेले पर एक हेड कांस्टेबल शराब के नशे में सो रहा है। साथ में एक शराबी भी उससे लिपटकर सो रहा है। एक पुलिसकर्मी को शराबी के साथ ठेले पर सोता देख किसी स्थानीय व्यक्ति ने उनका वीडियो बना लिया और उसे सोशल मीडिया पर अपलोड कर दिया।

Pooja Kumari
पूजा कुमारीauthor

पूजा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की सिटी डेस्क पर कार्यरत हैं। जर्नलिज़्म में पीजी डिप्लोमा कर चुकी पूजा को टीवी मीडिया में भी काम करने का अनुभव है। शहरी मुद्दों की गहरी समझ के कारण पूजा लोकल न्यूज, मेट्रो व रेल अपडेट्स, रोड और इंफ्रास्ट्रक्चर, लोकल डेवलपमेंट, मौसम, क्राइम, स्थानीय राजनीति और सामाजिक मुद्दों पर मजबूत पकड़ रखती हैं। शहरों की नब्ज पहचानने और स्थानीय संवेदनशीलताओं को खबरों में प्रभावी ढंग से पिरोने की क्षमता उनकी राइटिंग स्किल को विशेष बनाती है। पूजा अब तक 3,000 से अधिक न्यूज रिपोर्ट्स लिख चुकी हैं, जिनमें कई महत्वपूर्ण लोकल अपडेट्स, विश्लेषणात्मक स्टोरीज और रिपोर्ताज शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article